Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, November 30, 2024

नाबालिग लड़की से छेड़खानी करने का आरोपी जेल दाखिल

 नाबालिग लड़की से छेड़खानी करने का आरोपी जेल दाखिल



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


सक्ती - बार बार समाझाईस देने के बावजूद रास्ते में आते आते पीछाकर एवं रास्ता रोककर नाबालिग से छेड़खानी करने के आरोपी को मालखरौदा पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। 

                                                             इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये मालखरौदा थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश पटेल ने अरविन्द तिवारी को बताया थाना मालखरौदा क्षेत्र की महिला गत दिवस 29 नवम्बर को थाना में उपस्थित होकर लिखित रिपोर्ट दर्ज करायी कि इसकी नाबालिक लड़की जिसकी उम्र 14 वर्ष है। नवम्बर 2024 से लगातार आते जाते इसकी लड़की का पीछा कर तथा उसका रास्ता रोककर उसके साथ छेड़खानी करता है तथा किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देता है। लड़के को बार-बार समझाईस देने के बावजूद भी उसी तरह की हरकत कर ही रहा है। पीड़िता की माँ की रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक - 322/2024 धारा - 74 , 78 ,126 (2) , 351(2) बीएनएसएस व 8 ,12 पाक्सो एक्ट पंजीबद्ध किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक महोदया सक्ती सुश्री अंकिता शर्मा (भा०पु०से०), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया सक्ती सुश्री रमा पटेल एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सक्ती मनीष कुंवर के दिशानिर्देश पर तत्काल कार्यवाही करते हुये मामले के आरोपी सत्यम कुर्रे पिता सुक्कत कुर्रे उम्र 20 वर्ष निवासी पोता का पता तलाश कर गिरफ्तार किया गया।आरोपी के विरूद्ध धारा सदर अपराध सबूत पाये जाने से मालखरौदा पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मालखरौदा निरीक्षक राजेश पटेल , उनि० सी०पी० कंवर , प्रधान आरक्षक दामोदर जायसवाल , नान्ही यादव , महेन्द्र कंवर , सेतराम पटेल , हरीश चन्द्रा , अशोक साहू एवं महिला आरक्षक पुष्पा सिदार का सराहनीय योगदान रहा।


गिरफ्तार आरोपी-


सत्यम कुर्रे पिता सुकृत कुरें उम्र 20 वर्ष निवासी - पोता , थाना - मालखरौदा ,  जिला - सक्ती (छत्तीसगढ़ )।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad