खैरागढ़ सांसद प्रतिनिधि भागवत शरण ने किया गहिराटोला में एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन
खैरागढ़। ब्लॉक के गहिराटोला ( देवरी ) में शुक्रवार को एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का उदघाटन सांसद प्रतिनिधि व दिशा समिति के सदस्य भागवत शरण सिंह ने किया। अध्यक्षता जिला भाजपा प्रवक्ता अनिल अग्रवाल ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा नेता और पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि हेमू दास साहू, ब्लॉक सतर्कता समिति के सदस्य उत्तम दशरिया व सरपंच प्रतिनिधि राधेलाल उइके मौजूद रहे। प्रतियोगिता का संयोजन टेकराम वर्मा व ग्राम के युवा कर रहे हैं।
खेलों के प्रति युवाओं का उत्साह प्रेरणादाई
युवा जन सेवा नव युवक मंडल के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद प्रतिनिधि भागवत शरण सिंह ने कहा कि खेलों के प्रति वनाँचल में युवाओं का उत्साह प्रेरणादाई है। और इसका असर भी देखने को मिल रहा है। इन देशी खेलों की बदौलत युवा शरीरिक रूप से मज़बूत होकर सेना,पुलिस,वन जैसे विभागों में अपनी मज़बूत उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं।
लड़कियां किसी से कम नहीं
सांसद प्रतिनिधि भागवत शरण ने कहा कि आयोजन में बड़ी संख्या लड़कियों की मौजूदगी को लेकर भी शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि आज लड़कियां किसी से कम नहीं हैं। और इन खेलों में भागदारी के साथ वे भी आगे बढ़ सकती हैं।
राष्ट्रगान के साथ हुआ आगाज़
वनाँचल के गांव में खेल की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में ग्राम के युवा व आम जन शामिल हुए। जिसके बाद शो मैच खेला गया।
सीएनआई न्यूज़ खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.