वनांचल साल्हेवारा में मनाया भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर गौरव दिवस
खैरागढ। आज दिनांक 15 नवंबर समूचे भारत वर्ष भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को गौरव दिवस के रूप हर्षौल्लास के साथ मनाया जा रहा है इसी कड़ी में जिला खैरागढ़ छुईखदान गंडई अंतर्गत वनांचल साल्हेवारा तहसील जो जनजाति क्षेत्र के रूप में जाना जाता है बड़ा हर्षौल्लास के साथ ग्राम पंचायत के पास सामुदायिक भवन में भगवान बिरसा मुंडा जी की फोटो चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित करते पुष्प अर्पण करते हर्षौल्लास के साथ भगवान बिरसा मुंडा जी का जयंती मनाया गया। जिसमें मुख्य रूप से श्री विश्राम सिंह मंडावी, श्री रणजीत सिंह देशमुख स्वास्थ्य विभाग, राजेंद्र साहू पटवारी , श्री धनसिंह उईके स्वास्थ्य विभाग, रामश्याम पटेल सदस्य वनवासी विकास समिति, राकेश धुर्वे रोजगार सहायक, अजय कुमार नेताम सदस्य वनवासी विकास समिति, चंद्रेश नेताम, रूपेश धुर्वे, सुखेंद्र मरावी , भगोली धुर्वे, रितेश सोनवानी,कान्हा अग्रवाल, ओमकार अग्रवाल, दीपांशु एवं अन्य क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.