पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय में उत्साहपूर्वक दादा- दादी/ नाना- नानी दिवस मनाया गया
डोंगरगढ- आज पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय डोंगरगढ़ में विद्यालय के प्राचार्य श्री एस . आर. कुजूर के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन से दादा- दादी/ नाना- नानी दिवस मनाया गया l केन्द्रीय विद्यालय संगठन अपनी परम्परा अनुसार प्रतिवर्ष इस प्रकार कार्यक्रम आयोजित कर अपनी संस्कृति से परिचित कराना एवं बड़ों के प्रति आदर भाव सिखाना है।
कार्यक्रम का आगाज प्राचार्य के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया एवं प्राथमिक विभाग के वरिष्ठ शिक्षक टी. पी ठाकुर पुष्प गुच्छ देकर प्राचार्य महोदय का स्वागत किया एवं दादा- दादी/ नाना- नानी का स्वागत अपने भाषण के माध्यम से किया l विद्यालय के नन्हें -मुन्हें बच्चों द्वारा कविता , नृत्य , नाटक एवं भाषण के माध्यम से हमारे अग्रजो का सम्मान एवं आदर का भाव प्रस्तुत कर मनमोह लिया ,इस बीच कार्यक्रम में आयोजित खेल प्रतियोगिता में दादा- दादी/ नाना- नानी ने उत्साहपूर्वक बडचढ़कर भाग लिया एवं अपने अनुभव को साझा किया l हमारे बीच उपस्थित श्री रामनाथ भैसारे एवं फूलेश्वरी महोबिया ने विद्यालय के क्रियाकलापों की काफी सराहना किया एवं विद्यालय में अच्छी शिक्षा देने के लिए प्राचार्य महोदय का आभार प्रस्तुत किया l प्राचार्य ने अपने आशीर्वचन भाषण में कहा कि बचपन प्यार मांगता है , जवानी अधिकार मांगती है एवं बुदापा सम्मान मांगता है कहकर सभी अग्रजों का ध्यान अपने ओर आकर्षित किया l अंत में विद्यालय के संगीत शिक्षक संजू नागदेवे ने अपनी मधुर आवाज से छत्तीसगढ़ी गीत “ चरण तोर गंगा सागर मया तोर अमृत के गागर “ गाकर कार्यक्रम में समा बांध दिया एवं इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष सहयोग दिया उसे अपने शब्दों से धन्यवाद प्रस्तुत कर सभा समापन किया l



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.