बसना में विशाल निःशुल्क कैलिपर्स शिविर (कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर) का हुआ आयोजन
कुंजराम यादव बसना रिपोर्टर
मारवाड़ी युवा मंच बसना द्वारा आज सुबह 9.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक श्री अग्रसेन भवन बसना में निःशुल्क कैलिपर्स शिविर (कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर) का आयोजन किया गया। इस शिविर में ऐसे विकलांग व्यक्ति जिनका किसी बीमारी , दुर्घटना या अन्य किसी कारण से हाथ का कोहनी के नीचे का हिस्सा काटना पड़ा हो उन्हे निःशुल्क नकली हाथ प्रदान करने। तथा ऐसे व्यक्ति जिनका किसी बीमारी या दुर्घटना या अन्य किसी कारण से पैर का पंजे से जांघ तक के किसी भी भाग से काटना पड़ा हो उन्हे निःशुल्क कृत्रिम पैर प्रदान करने एवं पोलियोग्रस्त मरीजों को भी जिनके में स्पोर्टिंग कैलिपर्स फिट हो सकेगा उन्हे निःशुल्क स्पोर्टिंग कैलिपर्स प्रदान करने के उद्देश्य और आवश्यकता अनुसार जरूरतमंद मरीजों को सीमित मात्रा में बैसाखी एवम स्टिक निःशुल्क उपलब्ध कराने हेतु
मारवाड़ी युवा मंच बसना द्वारा श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति एवम अग्रवाल समाज बसना के समाज सेवियों के सहयोग से इस कैंप का आयोजन किया जा रहा है। आज के कैंप में 125 लोगों की सहायता की गई। आपको बता दें कि भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति रांची (झारखंड) से आई कैलिपर्स टीम द्वारा आज मरीजों की जांच की गई। जांच के दौरान जिन्हे बैसाखी या स्टिक की आवश्यकता हुई उन्हें बैसाखी एवम स्टिक तत्काल निःशुल्क उपलब्ध करवाई गई। तथा जिन मरीजों को नकली हाथ - नकली पैर या स्पोर्टिंग कैलीयर्स की जरूरत है उन्हे 21 नवंबर गुरुवार को निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रदान किए जायेंगे। आपको बता दें कि मारवाड़ी युवा मंच द्वारा क्षेत्र के विकलांग जनों को निःशुल्क कैलिपर्स / कृत्रिम अंग उपलब्ध करवाकर उनके जीवन स्तर में सुधार करने के उद्देश्य से इस कैंप का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे अग्रवाल समाज बसना के दानवीरों का प्रमुख सहयोग प्राप्त हो रहा है। मारवाड़ी युवा मंच बसना के अलावा छत्तीसगढ़ में रायपुर, पिथौरा , सरसीवा , जांजगीर चांपा , दर्री जमनीपाली कोरबा, शक्ति , चंद्रपुर एवम मनेंद्रगढ़ की मारवाड़ी युवा मंच की शाखाओं द्वारा भी 11 नवंबर से 12 दिसंबर के मध्य अलग अलग तिथियों में कैंप का आयोजन किया जा रहा है। मिली जानकारी अनुसार कैंप में आने वाले मरीजों को असुविधा से बचने के लिए अग्रिम पंजीयन करवाने की अपील की गई एवम मरीजों को अपने आधार कार्ड की फोटो कॉपी एवम पासपोर्ट साइज फोटो 2 नग साथ लेकर आना अनिवार्य है।
अग्रिम पंजीयन करवाने हेतु जारी की गई कुछ महत्वपूर्ण मोबाइल नंबर हैं --
9754214600 , 7777885569 , 9981146291 , 8518061620 , 7746028691.
राजकुमार अग्रवाल ( प्रांतीय उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ मारवाड़ी युवा मंच)


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.