राजनांदगांव
पारागांवखुर्द में मनाया गया त्रिशताब्दी पर्व।
गत दिवस दिन शनिवार को मालवा की रानी पुण्यश्लोक लोकमाता अहिल्या देवी होलकर के त्रिशताब्दी वर्षगाठ पूर्ण होने
पर पारागॉवखुर्द के स्थानीय शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक शाला में व्याख्यान आयोजित की गई जिसमें मुख्य अतिथि(मुख्यवक्ता) के रूप छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग द्वारा सम्मानित डॉक्टर श्रीमती मोतिम गंगा लोधी जी द्वारा लोकमाता अहिल्या देवी होलकर के जीवन चरित्र एवं संघर्ष का वर्णन करते हुए धर्म के प्रति समर्पण भाव से बच्चों को प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में शाला विकास प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री पुकेश्वर वर्मा एवं समिति के सदस्य गण एवं शिक्षक गण एवं सभी विधार्थी उपस्थित थे। संस्था के प्राचार्य श्री लेखराम साहू जी द्वारा आभार व्यक्त करते हुए मैडम श्रीमती लोधी जी को धन्यवाद ज्ञापित किये। श्री अनिल कुमार जंघेल व्याख्याता भौतिक ने सफल संचालन किया।
सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.