जिला स्तरीय स्व.श्री सत्यप्रकाश सतपथी आदर्श शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन
कुंजराम यादव बसना रिपोर्टर
छात्र -छात्राओं के समग्र विकास हेतु संकल्पित राष्ट्रीय संस्था शिक्षा अंजोर भारत के छत्तीसगढ़ राज्य इकाई द्वारा जिला स्तरीय स्व.श्री सत्यप्रकाश सतपथी आदर्श शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन सिमरन पैलेस सरायपाली में सरायपाली विधायक श्रीमती चातुरी नंद के मुख्य आतिथ्य,नगर पालिका अध्यक्ष सरायपाली चंद्रकुमार पटेल के अध्यक्षता,डॉ.पूर्णानंद मिश्रा राष्ट्रीय संस्थापक-शिक्षा अंजोर भारत,सरायपाली भाजपा मंडल अध्यक्ष उपेन्द्र चौधरी, समाजसेवी विद्याभूषण सतपथी,विरेन्द्र सतपथी,सुरेश्वरी सतपथी के विशिष्ट आतिथ्य में,शिक्षा अंजोर भारत के राष्ट्रीय सहसंयोजक प्रेमचन्द साव,शिक्षा अंजोर भारत के संस्थापक सदस्य गजेन्द्र नायक,वारिश कुमार,डॉ.वीरेन्द्र कुमार कर,नीलम कुमार,कोषाध्यक्ष रीता पति,राष्ट्रीय संयोजक डिजेन्द्र कुर्रे,शिक्षा अंजोर भारत छत्तीसगढ़ के प्रांताध्यक्ष पूनम साहू,विकास खंड स्रोत समन्वयक समग्र शिक्षा सरायपाली सतीश स्वरूप पटेल,शास.उच्च.माध्य.शाला किसड़ी के व्याख्याता किशोर कुमार रथ के उपस्थिति में आयोजन हुआ। विद्यालय में उत्कृष्ट योगदान एवं कार्य करने वाले सरायपाली विकास खंड के सभी 38 संकुलों से प्रति संकुल एक-एक शिक्षक एवं जिले के सभी विकास खंड से एक -एक शिक्षक को पुरस्कृत किया गया। सभी चयनित शिक्षक-शिक्षिकाओं को सरायपाली विधायक श्रीमती चातुरी डिग्रीलाल नंद द्वारा प्रतीक चिन्ह,प्रमाण पत्र,शॉल,श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर सरायपाली विधायक चातुरी नंद के द्वारा अपने पूर्वजों के नाम,निरूपमा देवता द्वारा अपने पिता स्व.श्री संतोष सतपथी,वंदना सतपथी द्वारा अपने नाना स्व.श्री भक्तचरण साहू,संजय सतपथी द्वारा अपने पिता स्व.श्री सत्यप्रकाश सतपथी के स्मृति में पौधारोपण किया गया। इसी तरह से कार्यक्रम में उपस्थित सभी शिक्षक शिक्षिकाओं को पर्यावरण संरक्षण के लिए अपने-अपने पूर्वजों के नाम वृक्षारोपण करने हेतु प्रेरित किया गया।मंच संचालन शिक्षिका श्रीमती रेखा पुरोहित एवं श्रीमती वर्षा नंद द्वारा किया गया।
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.