Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, November 16, 2024

प्राथमिक शाला बिजराभांठा में मनाया गया बाल दिवस

 प्राथमिक शाला बिजराभांठा में मनाया गया बाल दिवस

 


कुंजराम यादव बसना रिपोर्टर 


 दिनांक 14/11/2024 को शासकीय प्राथमिक शाला बिजराभांठा में धूमधाम से बाल दिवस मनाया गया । इस अवसर पर स्कूल  में कई गतिविधियों का आयोजन किया गया । इस शुभ अवसर पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। जिसमें डांस , कविता  , गीत , भाषण , और चित्रकला का आयोजन किया गया । प्रधान पाठक डॉ सुकमोती चौहान ने पं जवाहर लाल नेहरू के जीवन एवं कार्यों का उल्लेख किया । प  डॉ सुकमोती चौहान ने कहा -  "मेरी कल्पना और मैं" नामक गतिविधि में बच्चों से चर्चा परिचर्चा आयोजित किया गया। जिसमें बच्चों से पूछा गया कि यदि आपको 500 रुपये मिलता है तो आप क्या करना चाहेंगे - इस सवाल के जवाब में बहुत सारे बच्चों ने  कापी,  कलम , कलर  , कम्पास , ड्राईंग बुक... आदि संसाधन लेने की बात कही । जिससे मेरा मन द्रवित हो गया। मेरे स्कूल के सारे बच्चे  गरीब परिवार से आते हैं उनके मनमुताबिक उनको लेखन पठन सामग्री नहीं मिलता होगा, इसलिए उन्होंने ये मंतव्य दिया । एक बच्ची ने कहा कि मैं ये 500 रुपये लेकर अपनी माँ को दूँगी क्योंकि उसको किस्ती पटाना पड़ता है । कुछ बच्चों ने कहा कि हम खिलौने लेंगे। बच्चे किन परिवेश और परिस्थिति में रह रहे हैं उनसे बात करके ही पता चलता है।"  इस अवसर पर शा प्रा शाला बिजराभांठा के प्रधान पाठक डॉ सुकमोती चौहान , शिक्षक प्रमिला निषाद  , छात्र छात्राएं और पालक गण उपस्थित रहे ।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad