कौडिया परिक्षेत्र के रिकोकला में कलार समाज की प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
भव्य कलश यात्रा के साथ भगवान सहस्त्रबाहु के जन्मोत्सव पर समाज में महिला सशक्तिकरण पर दिया जोर
पिथौरा|छत्तीसगढ़ कलार समाज कौड़िया (पिथौरा) परिक्षेत्र की द्वितीय वार्षिक सम्मेलन और सहस्रबाहु जयंती समारोह सुदूर अंचल के रिकोकला गांव में धूमधाम से संपन्न हुआ। इस अवसर पर भगवान सहस्रबाहु की पूजा-अर्चना की गई। पूरे गांव में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम में शिक्षा, समाजसेवा और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वालों को सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने वर्चुअल माध्यम से समाज के उत्थान और एकता पर जोर दिया। संजारी-बालोद विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा और महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने शिक्षा और महिला सशक्तिकरण की महत्ता पर प्रकाश डाला। कलार समाज महिला मंच की प्रदेश अध्यक्ष प्रमिला पुनीत सिन्हा ने महिलाओं से सामाजिक उत्थान में अग्रणी भूमिका निभाने की अपील की। जिला अध्यक्ष डॉक्टर नीरज गजेन्द्र ने सामाजिक उत्थान के लिए आपसी एकजुटता को अपनी पहली प्राथमिकता बताया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे क्षेत्रीय मंडलेश्वर पुनीत सिन्हा ने अपने कार्यकाल में किए गए कार्यों का विवरण दिया। इनमें जिला स्तरीय सम्मेलन, छात्रों का सम्मान, तीज मिलन समारोह ,मानश मर्मज्ञों का सम्मान और दीपदान जैसे आयोजन शामिल थे। उन्होंने कहा कि इस मंच ने समाज को एक नई दिशा दी है। समारोह को समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष सीताराम सिन्हा,बलौदाबाजार जिला अध्यक्ष भुवन जायसवाल, जिला संरक्षक बलौदाबाजार नंदलाल जायसवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष संरक्षक ईश्वर सिन्हा , कौड़िया संरक्षक प्रेम सिन्हा , बसना एवं कसडोल मंडलेश्वर शिवप्रसाद डड़सेना, राजकुमार डड़सेना , पूर्व प्रदेश कार्यकारणी सदस्य बुधेश्वर डड़सेना प्रमुख सलाहकार देवराम डड़सेना ने भी संबोधित किया। मंच में समाज के प्रबुद्धजन विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में महिला पदाधिकारियों और ग्राम रिकोकला सहित अन्य पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों का योगदान सराहनीय रहा। अनुराधा डड़सेना, देवकी डड़सेना, मिथलेश डड़सेना,किरण सिन्हा, पूजा सिन्हा, भुनेश्वरी सिन्हा ,संतोषी डड़सेना, नीता डड़सेना, माधुरी डड़सेना, गायत्री डड़सेना, नंदकुमार डड़सेना, लितेश डड़सेना, रतन डड़सेना, रामकुमार डड़सेना, रामचरण डड़सेना, माखन डड़सेना, ठाकुर राम डड़सेना, आत्माराम पंकज डड़सेना, ओम सिन्हा, योगेंद्र डड़सेना, पुष्पराज गजेन्द्र, महेन्द्र डड़सेना, लोकप्रकाश डड़सेना, रमेश सिन्हा, मानश्र्वन डड़सेना, लखन डड़सेना, श्याम लाल डड़सेना, राजू सिन्हा, शैलेन्द्र डड़सेना,हृदेश डड़सेना, चंचल डड़सेना, प्यारी डड़सेना, सादराम डड़सेना, अशोक डड़सेना, टेकलाल डड़सेना ,गंगा डड़सेना, रामायण डड़सेना समेत कई सदस्यों ग्राम प्रमुखों, महिला प्रमुखों,युवा प्रमुखों ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जिला महासमुंद के प्रमुख सलाहकार अधिवक्ता लोकनाथ डड़सेना ने कार्यक्रम का संचालन किया। सचिव पोलाराम डड़सेना ने आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया और सभी का आभार व्यक्त किया। यह वार्षिक सम्मेलन समाज की एकता और विकास के लिए प्रेरणा का स्रोत साबित हुआ।
प्रतिभाओं का सम्मान
2023-24 बोर्ड परीक्षा में 75% से अधिक अंक अर्जित करने वाले 22 छात्र-छात्राओं को पुष्पमाला, शॉल और श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। विशेष रूप से 10वीं की प्रदेश प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाली पूजा सिन्हा को 11,000 रुपये नकद पुरस्कार दिया गया। नेट क्वालीफाई करने वाली कुसुम डड़सेना ,धर्मेद्र डड़सेना, यमनी सिन्हा, नीता डड़सेना, जागृति सिन्हा, जितेन्द्र डड़सेना, देविका सिन्हा, वेदिका सिन्हा, टीकम सिन्हा, रुचि सिन्हा, ओमिका सिन्हा, हिना सिन्हा, छाया सिन्हा, ओंकार सिन्हा समेत अन्य प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का भी सम्मान हुआ।
शिक्षकों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का योगदान सराहा गया
शिक्षा क्षेत्र में समर्पित 45 शिक्षक और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया गया। इनमें परमेश्वर डड़सेना,पुरुषोत्तम डड़सेना, हरिश्चन्द्र डड़सेना, खगेश्वर डड़सेना, धर्मिन डड़सेना, निशा डड़सेना, लव कुमार डड़सेना, भुनेश्वर डड़सेना, रोशन डड़सेना, दयावती डड़सेना, गोवर्धन डड़सेना, मनीष सिन्हा, दुलामणि सिन्हा और अन्य शामिल थे। सभी को शॉल, श्रीफल और पुष्पगुच्छ प्रदान किए गए।
भूमिदानकर्ताओं का आदर
ग्राम रिकोकला में सामाजिक भवन निर्माण हेतु 15 डिसमिल भूमि दान करने वाले दंपति श्रीमती शशिकला रतन डड़सेना को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
----------------
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.