Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, November 26, 2024

भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने दिलाई शपथ

 पुलिस अधीक्षक कार्यालय, कबीरधाम

दिनांक: 26.11.2024


भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने दिलाई शपथ



भारतीय संविधान दिवस के उपलक्ष्य में पुलिस अधीक्षक कबीरधाम श्री धर्मेंद्र सिंह (IPS) ने कार्यालय के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को भारतीय संविधान के प्रति सम्मान और उसके आदर्शों को मान्यता देने की शपथ दिलाई।  



इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र बघेल, श्री पंकज पटेल, निरीक्षक श्री वीरेंद्र तारण, स्टेनो श्री युवराज आसटकर, और अन्य कार्यालयीन स्टाफ उपस्थित रहे।  


पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह ने संविधान की मूल भावना, उसके आदर्शों और सिद्धांतों को आत्मसात करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी का कर्तव्य है कि संविधान में निहित अधिकारों और कर्तव्यों को गहराई से समझें और इन्हें अपने कार्यों और आचरण में लागू करें।  


श्री धर्मेंद्र सिंह ने संविधान में निहित न्याय, समानता और बंधुत्व के आदर्शों को समाज में प्रोत्साहित करने का आह्वान किया। उन्होंने सभी कर्मचारियों से अपने-अपने क्षेत्र में कर्तव्यनिष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने और कानून का पालन करते हुए जनता की सेवा करने का संकल्प लेने का आग्रह किया।

 CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad