Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, November 26, 2024

कबीरधाम में दो सिंचाई योजनाओं के लिए 10.51 करोड़ से अधिक की राशि स्वीकृत

 कबीरधाम में दो सिंचाई योजनाओं के लिए 10.51 करोड़ से अधिक की राशि स्वीकृत




कवर्धा, 26 नवंबर 2024। राज्य शासन ने कबीरधाम जिले की दो सिंचाई योजनाओं के लिए 10 करोड़ 51 लाख 81 हजार रूपए की राशि स्वीकृत की है। सिंचाई योजनाओं के जिन कार्यों को पूर्ण किए जाना है उसमें शीर्ष कार्य, नहरों के कार्य, जीर्णाेद्धार, सीसी लाईनिंग एवं अन्य कार्य शामिल है।

    कबीरधाम जिले के विकासखण्ड पण्डरिया की पुटपुटा व्यपवर्तन योजना के लिए 5 करोड़ 11 लाख 91 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। इसी तरह से विकासखण्ड पण्डरिया की ही अपर-आगर व्यपवर्तन योजना के लिए 5 करोड़ 39 लाख 90 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। इन दोनों सिंचाई योजनाओं के स्वीकृत कार्यों के पूर्ण हो जाने पर करीब 708 हेक्टेयर क्षेत्र में अतिरिक्त सिंचाई सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। जल संसाधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन से सिंचाई योजनाओं के कार्यों को पूर्ण कराने के लिए मुख्य अभियंता महानदी गोदावरी कछार जल संसाधन विभाग रायपुर को प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad