Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, November 26, 2024

धान खरीदी, जल जीवन मिशन और हिट एंड रन मामलों पर कलेक्टर की सख्ती, त्वरित कार्रवाई के निर्देश अन्य महत्वपूर्ण निर्देश ग्राम उसलापुर बाईपास मार्ग और अन्य लंबित भू-अर्जन मामलों का शीघ्र निपटान। मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना के तहत मिनी स्टेडियम निर्माण में गुणवत्ता सुनिश्चित करना। श्रमिक पंजीयन के लिए शिविर आयोजित करना और प्रचार-प्रसार बढ़ाना। सड़क सुरक्षा के लिए जनजागरूकता अभियान चलाने पर जोर।

 धान खरीदी, जल जीवन मिशन और हिट एंड रन मामलों पर कलेक्टर की सख्ती, त्वरित कार्रवाई के निर्देश



अन्य महत्वपूर्ण निर्देश


ग्राम उसलापुर बाईपास मार्ग और अन्य लंबित भू-अर्जन मामलों का शीघ्र निपटान।


मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना के तहत मिनी स्टेडियम निर्माण में गुणवत्ता सुनिश्चित करना।


श्रमिक पंजीयन के लिए शिविर आयोजित करना और प्रचार-प्रसार बढ़ाना।


सड़क सुरक्षा के लिए जनजागरूकता अभियान चलाने पर जोर।


कवर्धा, 26 नवम्बर 2024। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने समय-सीमा की बैठक में जिले के विभिन्न अहम विषयों पर गहन समीक्षा की। उन्होंने खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के धान खरीदी, जल जीवन मिशन की प्रगति, हिट एंड रन मामलों के निराकरण, और अन्य विकास कार्यों पर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री अजय त्रिपाठी,अपर कलेक्टर डॉ मोनिका कौडों, सभी एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर, और जिला स्तरीय स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।


धान खरीदी में प्रगतिः 5.48 लाख क्विंटल की खरीदी पूरी, 27 नवंबर को 133301 क्विंटल का लक्ष्य


बैठक में बताया गया कि जिले में अब तक 11042 पंजीकृत किसानों से 5,48,870.40 क्विंटल धान खरीदी की जा चुकी है। 27 नवंबर को 108 खरीदी केंद्रों में 2868 टोकनों (1288 समितियों द्वारा जारी और 1580 ’टोकन तुहार हाथ’ ऐप के माध्यम से) के माध्यम से 133301.60 क्विंटल धान खरीदी का लक्ष्य है।कलेक्टर ने सेवा सहकारी समितियों और स्व सहायता समूहों को पीडीएस बारदाना की आपूर्ति 100  प्रतिशत सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। किसानों द्वारा प्रदाय किए गए जूट बारदाने पर 25 रूपए प्रति नग का भुगतान होगा।


जल जीवन मिशन में लंबित कार्यों पर कड़ी नाराजगी


कलेक्टर श्री वर्मा  ने जल जीवन मिशन के तहत 51 लंबित कार्यों को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने ठेकेदारों को एक सप्ताह में कार्य शुरू करने का अल्टीमेटम दिया। बैठक में पीएचई कार्यपालन अभियंता श्री राजपूत ने बताया कि 19 स्थलों पर ग्राम पंचायतों की आपत्तियों के कारण पानी टंकी निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका। कलेक्टर ने स्थल विवादों को जल्द निपटाने के निर्देश दिए।


हिट एंड रन मामलों का त्वरित निपटान सुनिश्चित करें


बैठक में हिट एंड रन मामलों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने बताया कि जिले में ऐसे कुल 29 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इन प्रकरणों को क्लेम इनक्वायरी ऑफिसर (एसडीएम) को भेजा गया है। अब तक 2 मामलों में निर्णय (ऑर्डर) जारी हो चुका है, जबकि 6 प्रकरण ऑर्डर के लिए भेजे गए हैं। उन्होंने संबंधित एसडीएम को सभी मामलों का शीघ्र निपटान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


आयुष्मान कार्ड अभियान और जन औषधि केंद्र खोलने के निर्देश


कलेक्टर ने जिले के सभी नागरिकों को आयुष्मान योजना से जोड़ने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मितानिनों के माध्यम से अभियान चलाने का निर्देश दिया। ब्लॉक स्तर पर प्रशिक्षण देकर इन्हें आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा। साथ ही, लोहारा, पिपरिया, बोडला, और कुकदूर में जन औषधि केंद्र खोलने की प्रक्रिया तेज करने के लिए निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि सभी योजनाओं और परियोजनाओं का क्रियान्वयन समय-सीमा में होना चाहिए, ताकि जिले के नागरिकों को अधिकतम लाभ मिल सके।

CNI NEWS   कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad