Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, November 26, 2024

अवैध मादक पदार्थ गांजा तस्कर आरोपी दम्पत्ति जेल दाखिल

 अवैध मादक पदार्थ गांजा तस्कर आरोपी दम्पत्ति जेल दाखिल 



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट  


सारंगढ़ - मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रेड कार्यवाही करते हुये स्कूटी में अवैध मादक पदार्थ गांजा परिवहन कर रहे आरोपी दम्पत्ति को थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने नारकोटिक्स एक्ट के तहत विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। 

                                                                                       इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पाण्डेय ने अरविन्द तिवारी को बताया कि पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पाण्डेय एवं एसडीओपी श्रीमति स्नेहिल साहू के द्वारा लगातार मादक पदार्थ गांजा में संलिप्त अपराधियो के विरूद्ध कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है। इसी कड़ी में पुलिस को मुखबिर से एक बैगनी रंग की स्कूटी जुपीटर बिना नंबर में अवैध मादक पदार्थ गांजा परिवहन करने की सूचना मिली। बरमकेला तरफ से गांजा लेकर परिवहन करने की सूचना पर कोतवाली पुलिस टीम सारंगढ़ द्वारा घटनास्थल बंजारी मंदिर चौक ग्राम मल्दा व मेन रोड के पास स्कूटी जुपीटर को आते देखकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया। आरोपीगणों को रोक कर पूछताछ करते हुये उनके कब्जे से एक सफेद प्लास्टिक बोरी में भरी करीबन 08 कि०ग्रा० गांजा कीमती 80,000 रूपये के साथ एक बैगनी स्कूटी जुपीटर बिना नंबर कीमती 1,20,000 रूपये एवं एक नग जिओ कंपनी का मोबाईल कीमती1,500 रूपये जुमला कीमती 2,01500 रूपये को पेश करने पर मुताबिक जप्ती पत्रक जप्त किया गया। आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 791/2024 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध सबूत पाये जाने से सिटी कोतवाली पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। उपरोक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक कामिल हक , सउनि मस्तराम कश्यप , प्रधान आरक्षक धनेश्वर उरांव , आरक्षक क्रमांक योगेश कुर्रे , विक्रम सिदार , सुरेश आनंद , महिला आरक्षक शकुंतला जायसवाल एवं समस्त स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।


गिरफ्तार आरोपीगण -


सीताराम नायक पिता दशरथ नायक उम्र 53 वर्ष और  मालती नायक पति सीताराम नायक उम्र 50 वर्ष निवासी - जयपुर , थाना - भठली , जिला - बरगढ़ (उड़ीसा)।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad