Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, December 9, 2024

प्रदेश कुर्मी अधिवेशन और कुर्मी सांझा का तुलसी तिल्दा में होगा गरिमामय आयोजन - ठाकुर राम 1500 कलश के साथ महिलाएं निकालेगी भव्य शोभा यात्रा

 रिपोर्टर रोहित वर्मा

लोकेशन खरोरा

प्रदेश कुर्मी अधिवेशन और कुर्मी सांझा का तुलसी तिल्दा में होगा गरिमामय आयोजन - ठाकुर राम




1500 कलश के साथ महिलाएं निकालेगी भव्य शोभा यात्रा


खरोरा-- सांसद विजय बघेल ने तुलसी में ली समीक्षा बैठक

तुलसी तिल्दा: 8 दिसंबर::इस वर्ष गौरवपूर्ण सामाजिक आयोजन 23 वां "कूर्मि संझा" तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश कूर्मि क्षत्रिय समाज का 14 वाँ प्रांतीय अधिवेशन पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर तुलसी (तिल्दा) में 21 एवं 22 दिसंबर को सम्पन्न होगा।





छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज तिल्दा राज के 

 राजप्रधान ठाकुर राम वर्मा ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश कुर्मी क्षत्रिय समाज के अध्यक्ष एवं लोकप्रिय सांसद दुर्ग विजय बघेल की अध्यक्षता में तुलसी में प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल में मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के केंद्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश कुर्मी क्षत्रिय समाज के कार्यकारी अध्यक्ष श्री 

खोड़स राम कश्यप की उपस्थिति में कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए रणनीति बनाई गई। बैठक में राष्ट्रीय स्तर एवं प्रदेशभर से आगुंतकों के लिए आवास एवं भोजन व्यवस्था की भी चर्चा की गई। दो दिवसीय सम्मेलन में लगभग 45000 सामाजिक व्यक्तियों के शामिल होने की संभावना है।

उन्होंने आगे बताया कि इस अवसर पर युवा कूर्मि मित्र मंडल भिलाई नगर द्वारा  वैवाहिक पत्रिका "मिलन"अंक 21 का विमोचन भी किया जाएगा।


 समाज के कार्यकारी अध्यक्ष श्री खोड़स राम कश्यप ने  समाज के सम्मुख ज्वलंत मुद्दों को रखा।उन्होंने कार्यक्रम को तन मन धन से सहयोग करने अपील की है।  युवा कुर्मी मित्र मंडल के संयोजक गोपालकृष्ण वर्मा  ने आयोजन की रूपरेखा एवम् तैयारी की जानकारी दी। 

बैठक में कुर्मी सँझा  21, 22 दिसंबर के ऐतिहासिक आयोजन बनाने के लिए सर्व कुर्मी समाज के पदाधिकारियों ने पूर्ण सहयोग देने का संकल्प लिया। सर्व कुर्मी समाज का तिल्दा राज में यह पहला आयोजन है जिसमे छत्तीसगढ़ के समस्त कुर्मी के प्रमुख अपने प्रतिनिधियों के साथ प्रांतीय अधिवेशन में भाग लेंगे और  कुर्मी समाज के समरसता एवं प्रगति के लिए विचार रखेंगे।इस अवसर पर  विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि प्राप्त प्रतिभाओं का सम्मान होगा। युवक युवती परिचय सम्मेलन एवं मिलन पत्रिका का विमोचन के साथ ही सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी होगी ।

बैठक को संबोधित करते हुए राज प्रधान ठाकुर राम वर्मा ने इस आयोजन को तिल्दा राज के लिए गौरव की बात कहते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के समस्त कुर्मी तिल्दा के पावन धरा में पधारेंगे और हमें सेवा का अवसर देंगे।  उन्होंने आगे कहा कि केंद्रीय पदाधिकारी के साथ ही मनवा कुर्मी तिल्दा राज के युवा एवम् महिला समिति के साथ मिलकर अधिवेशन व कुर्मी संझा के इस आयोजन को एतिहासिक रूप से सफल बनाएंगे।

बैठक में संरक्षक श्री मन्नू लाल परगनिहा , राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष श्रीमती लता ऋषि चंद्राकर , मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के महामंत्री यशवंत वर्मा, कोष मंत्री जागेश्वर बघेल,वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोतीलाल वर्मा, उपाध्यक्ष आर सी वर्मा,राज प्रधान तिल्दा राज एवं  संयोजक ठाकुर राम वर्मा , अर्जुनी राज के राज प्रधान हरिराम वर्मा, चंदखुरी राज के राज प्रधान चिंताराम जी, पलारी राज के राज प्रधान रामखेलावन वर्मा, बलौदाबाजार राज की  राज प्रधान सुनीता वर्मा, धरसीवा राज के राज प्रधान नीलमणि परगनिहा, रायपुर राज के राज प्रधान जागेश्वर वर्मा ,डॉ शारदा कश्यप, प्रदेश कोषाध्यक्ष कमल वर्मा, केंद्रीय महिला अध्यक्ष सरिता बघेल,डॉ राजेंद्र हरमुख केंद्रीय अध्यक्ष दिल्लीवार कुर्मी समाज, युवा  कुर्मी अध्यक्ष दिनेश गौतम, कुर्मी सँझा संयोजक गोपालकृष्ण वर्मा, अजय चंद्राकर, मोरध्वज चंद्राकार  महामंत्री , महिला अध्यक्ष श्रीमती तारा चंद्राकर, सरिता बघेल, हेमंत चंद्रा ,उपराजप्रधान द्वय डॉ कृष्ण कुमार वर्मा,श्रीमती कौशल वर्मा, राजमंत्री दौलत धुरंधर,युवाध्यक्ष दीपक वर्मा,महिला अध्यक्ष रश्मि वर्मा ,क्षेत्रप्रधान मनहरण वर्मा,ग्रामप्रमुख हरि राम वर्मा,अभिमन्यु वर्मा,अरुणा रानी बघेल केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य अनिल वर्मा,राजेन्द्र कुमार वर्मा,सहित गणमान्य समाज प्रमुख राज प्रधान,समस्त क्षेत्रप्रधान,ग्राम प्रमुखगण एवं काफी संख्या में महिला एवं युवा कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।

यह जानकारी नेठाकुर राम वर्मा

राज़ प्रधान तिल्दा राज

छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज दी ।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad