Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, December 12, 2024

भोलापुर मे सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 20.00 की स्वीकृति पर ग्रामीणों ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को धन्यवाद ज्ञापित किया।

 भोलापुर मे सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 20.00 की स्वीकृति पर  ग्रामीणों ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को धन्यवाद ज्ञापित किया।



छुरिया से राजू मंडावी की रिपोर्ट।


छुरिया :-   ग्राम पंचायत भोलापुर विकास खण्ड छुरिया जिला राजनांदगांव के ग्रामीणों की मांग पर मान. उपमुख्यमंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा जी ने  सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 20.00 लाख की स्वीकृति प्रदान की है ।

 जिसके लिए भोलापुर के ग्रामीणों ने दिनांक 10/12/24 दिन मंगलवार  को एक दिवसीय राजनांदगांव प्रवास पर आये उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा जी का राजनांदगांव के रेस्टहाऊस मे जिला भाजपा महामंत्री रविंद्र वैष्णव जी के सौजन्य से गुलदस्ता भेट कर धन्यवाद ज्ञापित किया। 

   साथ ही ग्राम भोलापुर मे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं मानव संसाधन (पद सेटअप)  की स्वीकृति दिलाने आवेदन सौपा । ग्रामीणों की मांग को गंभीरता पूर्वक सुनने के बाद बजट मे सामिल कर स्वीकृति दिलाने की बात कही। 

इस अवसर पर रुखम प्रसाद पाण्डेय सरपंच भोलापुर, मोहित सिन्हा ग्राम पटेल भोलापुर ,हेमलाल साहू अध्यक्ष ग्राम विकास समिति भोलापुर, शीशुपाल साहू अध्यक्ष शाला विकास प्रबंधन समिति भोलापुर,  भोजेश चतुर्वेदी सचिव ग्राम विकास समिति भोलापुर, दुकालूराम साहू कोषाध्यक्ष ग्राम विकास समिति भोलापुर, पंचराम साहू ,लखनलाल साहू उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad