किराना दुकान में शराब बेचते 31 वर्षीय युवक को धर दबोचा
रंजीत बंजारे CNI NEWS बेमेतरा - नवागढ़ थाना क्षेत्र का पुलिस चौकी संबलपुर द्वारा ग्राम घोरहा का किराना दुकान में आरोपी लोकनाथ वर्मा पिता रामसेवक वर्मा उम्र 31 साल साकिन घोरहा जरहापारा चौकी संबलपुर थाना नांदघाट जिला बेमेतरा को अवैध रूप से अपने कब्जे में शराब रख कर बिक्री करते 20 पौवा देशी प्लेन शराब (3,600ml) किमती 1,800/- रूपये, बिक्री रकम 360/- रूपये, कुल जुमला 2,160/- रूपये के साथ रंगे हाथों पकड़ कर आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत वैधानिक कार्यवाही किया गया।
उक्त कार्यवाही में पुलिस चौकी संबलपुर प्रभारी सहायक उप निरीक्षक रेशम लाल भास्कर राजेश राजपूत, धनंजय राजपूत अन्य स्टाफ की सराहनीय भुमिका रही।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.