Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, December 11, 2024

सक्ती जिले में अब तक 349067 क्विंटल धान की हुई खरीदी 10 दिसम्बर के लिए 2930 टोकन हुवे जारी

 सक्ती जिले में अब तक 349067 क्विंटल धान की हुई खरीदी



10 दिसम्बर के लिए 2930 टोकन हुवे जारी


          सक्ती 09 दिसम्बर 2024/ राज्य शासन के निर्देशन में प्रदेश में 14 नवंबर से धान खरीदी के महाअभियान की शुरुआत हो गई है। जिसके तहत सक्ती जिले में भी 14 नवंबर से धान खरीदी कार्य विभिन्न धान उपार्जन केंद्रों में सुव्यस्थित ढंग से किया जा रहा है। 




धान खरीदी कार्य अंतर्गत जिले में अब तक कुल 349067.60 क्विंटल धान की खरीदी की गई है। जिला विपणन अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार 09 दिसम्बर 2024 को शाम 5 बजे तक की स्थिति में जिले के धान खरीदी केंद्रों में मोटा धान 30918  क्विंटल और सरना धान 34682.80  क्विंटल इस प्रकार 09 दिसम्बर को कुल 65600.80 क्विंटल धान की खरीदी की गई। इसी क्रम में  10 दिसम्बर को धान खरीदी कार्य के लिए जिले में  2930 टोकन जारी हुवे है, जिसके तहत धान खरीदी कार्य किया जाएगा।

        उल्लेखनीय है कि खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में शासन के उपार्जन नीति के तहत् धान खरीदी 14 नवंबर से 31 जनवरी तक समर्थन मूल्य पर मोटा, सरना धान खरीदी 2300 रुपये प्रति क्विंटल एवं पतला धान 2320 रुपये प्रति क्विंटल पर किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी अनुसार इस बार धान खरीदी हेतु 7 दिवस पूर्व टोकन जारी कराना अनिवार्य होगा एवं लघु, सीमांत किसानो (5 एकड़ से कम) को अधिकतम 2 टोकन एवं दीर्घ किसानो को अधिकतम 3 टोकन जारी का प्रावधान है। धान खरीदी केन्द्रों पर गड़बड़ी रोकने के लिए सीसीटीव्ही कैमरों से निगरानी भी रखी जा रही है। तौल में गड़बड़ी की आशंका को दूर रखने के लिए धान खरीदी कार्य के लिए इलेक्ट्रानिक कांटा तौल का उपयोग भी किया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad