Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, December 11, 2024

दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन महाकौशल विंध्य रीजन का मिलन समारोह संपन्न (अखिलेश जैन)



दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन महाकौशल विंध्य रीजन का मिलन समारोह संपन्न (अखिलेश जैन)




     महाकौशल विंध्य रीजन ने प्रथम बार मिलन समारोह प्रकृति की गोद में हेमंत सपना जी के फॉर्म हाउस में आयोजित किया। बैठक में सभी 28 ग्रुप के अध्यक्ष, सचिव कोषाध्यक्ष, सभी ग्रुप के पूर्व अध्यक्ष, रीजन के वर्तमान एवं पूर्व पदाधिकारी, फेडरेशन के समस्त पदाधिकारी एवं गणमान्य अतिथि परिवार सहित आमंत्रित रहे।




 सर्वप्रथम सभी ने स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया। भोजन में मक्के की रोटी एवं सरसों का साग सहित सभी व्यंजनों का सभी ने लुत्फ लिया।

  श्री जी के सम्मुख दीप प्रज्वलन जैन पंचायत सभा अध्यक्ष कैलाश जी, भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष सीए अखिलेश जैन जी,रीजन अध्यक्ष प्रदीप जी, पूर्व रीजन अध्यक्ष विनय जी, निवृतमान अध्यक्ष श्रीमती रश्मि जी, 




पंचायत सभा कोषाध्यक्ष सतीश जी फेडरेशन चेयरमैन मुल्कराज जी,अमित पारस जी, रीजन कोषाध्यक्ष हेमंत जी , पार्षद अनुपम जीद्वारा किया गया। मंचासीन अतिथियों का स्वागत रीजन पदाधिकारी एवं ग्रुप पदाधिकारियों ने किया। 

  द्वितीय सत्र में अतिथियों द्वारा रिबिन काटकर बैडमिंटन, क्रिकेट, फुटबॉल, चेयर रेस, नीबु चम्मच रेस आदि का विधिवत उद्घाटन किया। मंगलाचरण अनीता जी, ममता जी, कीर्ति जी द्वारा किया गया एवं स्वागत नृत्य अवकाश श्वेता जी की बिटिया ऐश्वर्या द्वारा किया गया।

  क्रिकेट प्रतियोगिता का प्रारंभ अतिथियों की बैटिंग बोलिंग एवं फील्डिंग से प्रारंभ हुआ। बच्चों, महिलाओं, पुरुषों के सभी मैच अपने अपने वर्गों में रीजन खेल प्रभारी अवकाश जी, संदीप जी,सचिन जी, आलोक जी, देवेश जी द्वारा संपन्न कराए गए। पारितोषिक का वितरण अतिथियों द्वारा किया गया।

 तृतीय सत्र में शहडोल, कटनी सीनियर, कटनी रॉयल, गाडरवारा, पाटन, शहपुरा के अध्यक्ष, सचिव ,कोषाध्यक्ष जी को मंचासीन कराकर माला दुपट्टा एवं तिलक लगाकर स्वागत किया गया । सभी अध्यक्षों ने परिचय देते हुए अपने ग्रुप में हुए विगत दो माह के कार्यों से रीजन को अवगत कराया। रीजन अध्यक्ष प्रदीप जी ने सभी ग्रुप अध्यक्ष जी से आग्रह किया कि 15 दिसंबर 24 में फेडरेशन द्वारा आयोजित तृतीय केबिनेट मीटिंग एवं परिचय सम्मेलन में भाग लें। पदाधिकारियों की सूची जल्दी उपलब्ध कराएं ताकि महाकौशल विंध्य रीजन की एकजाई सूची से फेडरेशन पदाधिकारी को अवगत कराया जा सके।

   चतुर्थ सत्र बहुत ही लाजबाव रहा विनय अनीता जी के शानदार जानदार संचालन ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। रीजन की प्रतिभाओं द्वारा गीत गाए, कविता पाठ किया, चुटकुले सुनाए । ऐसा समा बंधा की शाम के 6 बज गए। राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश विनायका जी द्वारा मोबाइल पर संबोधित करते हुए किसी रीजन द्वारा प्रथम बार कार्यक्रम आयोजित करने के लिए बधाई दी। सभी से रूबरू हुए उपस्थित सभी सदस्यों द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का आभार व्यक्त किया गया।

   अन्थऊ में स्वादिष्ट छोले भटूरे, राइस, फुल्की एवं मिष्ठान का आनंद लिया । फॉर्म हाउस के बगीचे में विभिन्न फलों का तोड़कर ग्रहण कर आनंद लिया। आभार रीजन कोषाध्यक्ष हेमंत जी द्वारा किया गया। इस ऐतिहासिक मिलन समारोह की याद सभी संजोए हुए शांति पाठ की समाप्ति पर गंतव्य के लिए प्रस्थान कर गए।

    इस कार्यक्रम में 200 से अधिक सदस्य शामिल हुए और पूरे दिन भरपूर आनंद उठाया।


दीपक सेठी 

जबलपुर (मध्य प्रदेश)

9826162271

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad