Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, December 27, 2024

वार्ड क्रमांक 5 और 6 में दावेदारों का लंबी फेहरिस्त वार्ड नं 5 में जसीम कुरैशी का प्रबल दावेदारी

 वार्ड क्रमांक 5 और 6 में दावेदारों का लंबी फेहरिस्त



वार्ड नं 5 में जसीम कुरैशी का प्रबल दावेदारी


छुरिया से राजू मंडावी की रिपोर्ट।


छुरिया ।  नगर पंचायत छुरिया से वार्ड नंबर 5 में जसीम कुरैशी का तो वार्ड नंबर 6 में अनिल लारोकर का प्रबल दावेदारी से दोनों वार्ड में हलचल तेज हो गया है। 

नगरी निकाय चुनाव के वार्डों का आरक्षण आने के बाद वार्डों में गहमागहमी का माहौल देखने को मिल रहा है वार्ड पार्षद लड़ने वाले इच्छुक व्यक्ति वार्डों में जाकर मतदाताओं को साधने में लग गए हैं। रानी लक्ष्मीबाई वार्ड क्रमांक 5 में व अहमद भाई वार्ड, वार्ड नं 6 मे दावेदारो का लंबी फेहरिस्त देखने को मिल रहा है वहीं दूसरे वार्डो के लोग भी अपनी जमीन तलाशने में लगे हैं और वार्ड नंबर 5 में चुनाव लड़ने की इच्छा रख रहे हैं बता दे कि वार्ड क्रमांक 5 में दूसरे वार्ड से आकर लड़ने वाले की संख्या हर रोज बढ़ रही है तथा वार्ड वासियों के घर जाकर रिश्तेदारी बनाने व निभाने  में लगे हैं ।सबसे प्रबल दावेदारों में कांग्रेस से जसीम कुरैशी, सादिक खान ,सलमान खान ,राधेश्याम ठाकुर आदि । बताया जाता हैं कि पत्रकार जसीम कुरैशी का राजनिति पहुंच नीचे से ऊपर तक हैं जिसके चलते उनका वार्ड क्रमांक 5 कांग्रेस से टिकिट पक्का माना जा रहा है। भाजपा से नाथू रजक, प्रिंस भाटिया ,रविंद्र रजक, भूपेंद्र निषाद , खिलेंद्र साहू वही अहमद भाई वार्ड,वार्ड क्रमांक 6 कांग्रेस से अनिल लारोकर की प्रबल दावेदारी दिख रही है वहीं नसीम बानो पूर्व पार्षद भी इस दफा चुनाव के जंग में कूदने की सोच रही है तो पिछली बार हार का मुंह देखने वाली संजीदा कुरैशी भी इस बार पुनः चुनाव  लड़ने की सोच रही है वहीं भाजपा से वर्तमान पार्षद भारती रजक, श्री राम साहू, अरविंद रजक ,वार्ड नंबर 7 के पार्षद रमेश कश्यप भी वार्ड नंबर 6 से दावेदारी कर सकते हैं। वही नाथू रजक को पिछली बार टिकिट मिलते  मिलते रह गया था। इस बार पक्का माना जा रहा है।अब देखना है किसको पार्टी भाग्य अजमाने का मौका देती है। इस बार छुरिया नगर चुनाव  मे दोनों पार्टियों को उनके बड़े नेताओं की कमी खलेगी। भाजपा को रजिंदरपाल सिंह भाटिया का तो कांग्रेस को सिद्दिक मेमन का। ये दोनो नेता छुरिया के राजनिति का भीष्म पितामह थे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad