राजनांदगांव
"केवीएस का 62 वें स्थापना दिवस समारोह पर सांस्कृतिक कार्यक्रम सम्पन्न
डोंगरगढ- पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय डोंगरगढ़ में 62 वां स्थापना दिवस का आयोजन बड़े उत्साह और धूमधाम से किया गया इस समारोह की थीम -"भविष्य के निर्माण में अतीत का सम्मान" पर कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री ऋषभ कुमार यादव ,नामित अध्यक्ष की गरिमामयी उपस्थिति में आरंभ हुआ, श्रीनिवास राव, सदस्य वि एमसी,विशिष्ट अतिथि हेमंत लाल सेवा निवृत अध्यापक इस अवसर पर उपस्थित थे. श्री लालकृष्ण चंद्रवंशी, सोनाली लोहिया, डॉ हिमांशी मेश्राम, श्री विभास नागदेवे, श्रीमती भारती यादव,डॉ प्रभंजन सिंह तथा विद्यालय के पूर्व छा त्र भारी संख्या में मौजूद थे.अपने उद्बोधन भाषण में केंद्रीय विद्यालय संगठन की उपलब्धियां, योगदान और भारत की नवाचार शिक्षा प्रणाली को रेखांकित करते हुए प्राचार्य श्री एस. आर. कुजूर ने बताया कि वर्तमान में संगठन की उपलब्धियां जैसा कि यह उत्सव 13. 5 लाख से अधिक विद्यार्थियों के भविष्य एवं 56 हजार से अधिक शिक्षकों एवं कर्मचारियों के समर्पण का महोत्सव है तथा भारत की नवाचार युक्त शिक्षा प्रणाली में इसकी अहम भूमिका पर विशेष प्रकाश डालते हुए कहा कि "केंद्रीय विद्यालय संगठन का योगदान न केवल शिक्षा के क्षेत्र में बल्कि राष्ट्रीय एकता और समर्पण को बढ़ावा देने में भी अतुलनीय है"
उन्होंने बताया कि वर्तमान में देश में 1256 केंद्रीय विद्यालय और विदेश में तीन -मास्को, तेहरान व काठमांडू में संचालित हैं हाल ही में केंद्र सरकार ने 85 नए केंद्रीय विद्यालय खोलने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है और
यह दुनिया की सबसे बड़ी स्कूलों की श्रृंखलाओं में से एक है
तत्पश्चात इस अवसर पर विशेष रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के संचालक श्री संजू नागदेवे के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुतियां - नृत्य,गायन,योग और नाट्य मंचन ने सब का मन मोह लिया
मंच संचालक श्री संतोष केएस द्वारा विभिन्न प्रस्तुतियों में भारतीय संस्कृति देशभक्ति और नैतिक मूल्यों के बारे में अवगत करवाया
इसी कड़ी में शिक्षकों को श्रेष्ठ परीक्षा- परिणाम और विद्यार्थियों को शैक्षणिक उपलब्धियां के लिए सम्मानित किया गया अंत में समारोह में आए हुए अतिथियों का वरिष्ठ शिक्षक श्रीमान वसीम खान द्वारा धन्यवाद एवं आभार अभिव्यक्त किया.।
सी एन आई न्यूज राजनांदगांव से रोशन पटेल की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.