Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, December 7, 2024

65 वनरक्षकों की भर्ती: वंचित अभ्यर्थियों के लिए 8 दिसंबर को आरक्षित तिथि ।

  कवर्धा

 कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट


कवर्धा,6 दिसम्बर 24। कवर्धा वनमंडल के अंतर्गत 65 वनरक्षकों की भर्ती के लिए आयोजित शारीरिक नाप-जोख एवं दक्षता परीक्षा 25 नवंबर 2024 से 8 दिसंबर 2024 तक शासकीय पी.जी. कॉलेज मैदान, कवर्धा में आयोजित की जा रही है। इस प्रक्रिया में कुल 29,892 अभ्यर्थियों ने भाग लिया है।

जिन अभ्यर्थियों ने अस्वस्थता या अन्य कारणों से अपने प्रवेश पत्र में दिए गए तिथि और समय पर परीक्षा में भाग नहीं लिया था और जिन्होंने कार्यालय प्रमुख के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किया है, उन्हें विभाग द्वारा एक और अवसर प्रदान किया गया है। ऐसे अभ्यर्थी अब 8 दिसंबर 2024 को प्रातः 6:00 बजे पी.जी. कॉलेज मैदान, कवर्धा में अपने आवश्यक दस्तावेजों सहित उपस्थित होकर परीक्षा में सम्मिलित हो सकते हैं।

वन मंडलाधिकारी शशि कुमार ने बताया कि वंचित अभ्यर्थियों को यह आरक्षित तिथि विशेष रूप से उनके आवेदन के आधार पर प्रदान की गई है। उन्होंने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे समय पर उपस्थित होकर भर्ती प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा करें।

अधिक जानकारी के लिए संबंधित कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad