Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, December 17, 2024

जवानों के भविष्य को बेहतर बनाना हमारी प्राथमिकता - एसपी धर्मेंद्र सिंह

 जवानों के भविष्य को बेहतर बनाना हमारी प्राथमिकता - एसपी धर्मेंद्र सिंह 



अनवर खान की रिपोर्ट  


कबीरधाम - जिला पुलिस के जवानों के उज्ज्वल भविष्य और विभागीय समस्याओं के समाधान के लिये पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह (आईपीएस) ने एक सराहनीय पहल की शुरुआत की है। पुलिस अधीक्षक , अपनी दूरदर्शिता और संवेदनशीलता के लिये पहचाने जाते हैं और उनका उद्देश्य ना केवल जिले की कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना है बल्कि जवानों के मनोबल को भी ऊंचा करना है। एसपी धर्मेंद्र सिंह ने निर्देश दिये हैं कि प्रत्येक शुक्रवार और मंगलवार को आरक्षक / प्रधान आरक्षकों को रक्षित निरीक्षक के माध्यम से ओ.आर. (ऑर्डरली रूम) पर पेश किया जायेगा , जहां उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं को सुना जायेगा। यह प्रक्रिया जवानों की हर छोटी-बड़ी समस्या को सुलझाने और उनके करियर को नई दिशा देने के लिये की गई है। इसी कड़ी में आज रक्षित निरीक्षक महेश्वर सिंह ने जवानों को पुलिस अधीक्षक के समक्ष प्रस्तुत किया। इस दौरान जवानों ने पीएससी परीक्षा में सम्मिलित होने के लिये अनुमति मांगी , जिसे पुलिस अधीक्षक ने तुरंत स्वीकृत कर दिया। उनकी इस त्वरित कार्रवाई ने जवानों के मनोबल को और ऊंचा किया है। पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि जवान हमारी ताकत है , उनकी समस्याओं का समाधान और उनके भविष्य को बेहतर बनाना हमारी प्राथमिकता है। इस पहल से ना केवल उनकी परेशानियां दूर होंगी , बल्कि उनकी कार्यक्षमता और समर्पण में भी बढ़ोत्तरी होगी। इस अवसर पर रक्षित निरीक्षक महेश्वर सिंह सहित जिले के कई पुलिस जवान उपस्थित रहे। यह प्रक्रिया अब हर सप्ताह नियमित रूप से संचालित की जायेगी , जिससे जवानों को लाभ होगा और विभागीय कार्यों में नई ऊर्जा का संचार होगा।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad