Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, December 17, 2024

मारपीट कर मोटर साइकिल जलाने एवं सिलाई मशीन तोड़ने का आरोपी जेल दाखिल

 मारपीट कर मोटर साइकिल जलाने एवं सिलाई मशीन तोड़ने का आरोपी जेल दाखिल



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट  


सक्ती - घर में घुसकर मारपीट करते हुये मोटर साइकिल को जलाने एवं सिलाई मशीन को तोड़फोड़ करने वाले आरोपी को मालखरौदा पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।

                                                                इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया सुश्री रमा पटेल ने अरविन्द तिवारी को बताया प्रार्थी चंद्रकांत पांडेय पिता पदुम पांडेय उम्र 19 वर्ष ग्राम सकर्रा ने 10 दिसम्बर को थाना में  उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि आरोपी द्वारा प्रार्थी के घर अंदर घुसकर गाली गलौच एवं मारपीट करते हुये जान से मारने की धमकी देते हुये मोटर साइकिल को जला दिया एवं हाथ में रखे रॉड से सिलाई मशीन को तोड़फोड़ किया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 328/2024 धारा 296, 351(2) , 324(4) , 326(1) ,115(2) , 333 बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामला गंभीर प्रकृति का होने से सुश्री अंकिता शर्मा (भापुसे.) पुलिस अधीक्षक महोदया , सुश्री रमा पटेल (रापुसे.) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया एवं मनीष कुंवर (रापुसे.) अनुविभागीय अधिकारी महोदय (पुलिस) सक्ति के द्वारा आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया। जिस पर आरोपी की गिरफ्तारी हेतु उसके निवास स्थान टीम भेजी गई , जहां आरोपी को घर से गिरफ्तार किया गया। अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर उन्होंने जुर्म करना स्वीकार किया। आरोपी के विरूद्ध धारा सदर अपराध सबूत पाये जाने से मालखरौदा पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। उक्त कार्यवाही निरीक्षक राजेश पटेल थाना प्रभारी मालखरौदा के मार्गदर्शन में किया गया , जिसमें उपनिरीक्षक सी.पी. कंवर , प्रधान आरक्षक दामोदर जायसवाल , शत्रुघ्न जांगड़े का सराहनीय योगदान रहा।


गिरफ्तार आरोपी — 


टेकेशवर उर्फ संतोष पांडेय पिता स्व. नारायण प्रसाद उम्र 30 वर्ष ग्राम - सकर्रा , थाना - मालखरौदा , जिला - सक्ती (छत्तीसगढ़)।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad