राजनांदगांव
ठाकुरटोला जनपद क्षेत्र से श्रीमती संगीता गजभिये प्रबल दावेदार के रूप में उभरीं
राजनांदगांव। ठाकुरटोला जनपद क्षेत्र से आगामी चुनावों के लिए श्रीमती संगीता गजभिये का नाम प्रबल दावेदार के रूप में चर्चा में है। वर्तमान में बाल संरक्षण आयोग की सदस्य के रूप में कार्यरत श्रीमती गजभिये ने समाज सेवा और बाल अधिकारों के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है।
उनकी नीतियां और कार्यक्षमता लोगों के बीच लोकप्रियता का कारण बनी हैं। क्षेत्र में उनकी सक्रियता और विकास कार्यों ने उन्हें एक सशक्त नेता के रूप में स्थापित किया है। ग्रामीण विकास, महिला सशक्तिकरण और बाल सुरक्षा के मुद्दों पर उनकी गहरी समझ और समर्पण ने उन्हें जनसमर्थन दिलाने में मदद की है।
क्षेत्र के लोगो का मानना है कि उनके नेतृत्व में ठाकुरटोला जनपद क्षेत्र को नई दिशा और विकास की गति मिलेगी। श्रीमती गजभिये ने जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे हमेशा क्षेत्र और समाज के कल्याण के लिए कार्य करती रहेंगी।
सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.