Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, December 27, 2024

पी एम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय अहमदाबाद गुजरात ने मनाया , वीर बाल दिवस

 पी एम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय  अहमदाबाद गुजरात ने मनाया              

,          वीर बाल दिवस 




वीरता का प्रतिक वीर बाल दिवस हर साल 26 दिसंबर को मनाया जाता है। यह दिन सिख धर्म के दसवें गुरु, गुरु गोबिंद सिंह जी के दो छोटे साहिबजादे , जोरावर सिंह और फतेह सिंह जी के बलिदान और धर्म के प्रेम के रूप मे वीरता और साहस का प्रतिक है इन वीर बालको  को सम्मानित करने के लिए वीर बाल दिवस मनाया जाता हैं।




भारत के भविष्य की नींव के रूप में बच्चों को सम्मानित करने के लिए समर्पित एक राष्ट्रव्यापी उत्सव के रूप में दिनांक 26 दिसंबर 2024 को वीर बाल दिवस का आयोजन किया जा रहा है इस वर्ष वीर बाल दिवस की थीम वीरता पर है जिसका अर्थ है बच्चों द्वारा प्रदर्शित साहस दयालुता और लचीलेपन के कार्य 

 इस समारोह में पूरे देश में सप्ताह भर की गतिविधियां शामिल हुई और जिसका समापन 26 दिसंबर 2024 को मुख्य कार्यक्रम के रूप में हुआ 



इस अवसर पर छात्र छात्राओं एवं शिक्षकों ने वीर गाथा सुनाकर शबद गायन,कविता, भाषण, चार्ट पेपर मे चित्रकारी कर उन छोटे छोटे नन्हे बच्चों को वीरता साहस व बलिदान के प्रतिक नन्हे साहिबजादों के बलिदानो की जानकारी दी, कुछ बच्चे बहुत ही जोश मे तो कुछ बच्चे बहुत ही नम आँखों से अमर साहिबजादों को श्रद्धा सुमन भेट किये बच्चे इस कार्यक्रम से बहुत उत्साहित थे 


बच्चों के श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए उनका उत्साह वर्धन करते हुए प्राचार्य के करकमलो से बच्चों को प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। इस कार्यकर्म में श्री प्रदीप कुमार हिंदी शिक्षक को उनकी बल वीर कविता के लिए सम्मानित किया गया




 वही शिक्षक श्री मनोज सिंह एवं मंगल मुखी को प्रेरणा दायक देश भक्ति कहानियों एवं श्रीमती मयूरी राठौड़ को बच्चों के बीच भाषण प्रतियोगिता के लिए सम्मानित किया गया ।

वरिष्ठ छात्र छात्राएं उन्नति पटेल, सौम्या ठाकुर, एवं समोद विश्वास विजेता रहे वही कनिष्ठ वर्ग में बिराज रावल ,अंश प्रजापति, जानवी झाला एवं अंश प्रजापति विभिन्न प्रतियोगिता में विजेता रहे 

इस अवसर पर बच्चों को प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के वीर बाल दिवस कार्यकर्म को स्मार्ट रूम में बड़े टीवी स्क्रीन पर श्रीमती निलीक्षा धाभी के मार्गदर्शन में दिखाया गया 

वीर बाल दिवस पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती अंतिमा यादव ने किया।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad