Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, December 16, 2024

रायपुर संभाग युवा प्रकोष्ठ द्वारा राजिम जयंती को लेकर महत्वपूर्ण बैठक हुई सम्पन्न रायपुर संभाग के अलग-अलग क्षेत्रों से पदाधिकारी हुए शामिल,भव्य बाईक रैली आयोजन को लेकर हुई सार्थक चर्चा रायपुर संभाग युवा प्रकोष्ठ के द्वारा राजिम जयंती के उपलक्ष्य में राजिम में रक्तदान शिविर का आयोजन किए जाने की चर्चा हुई युवा प्रकोष्ठ के रायपुर संभाग अध्यक्ष प्रफुल्ल साहू ने राजिम जयंती के दिन सामाजिक जनों से एक दिन अपने प्रतिष्ठान बंद रखने हेतु अपील की

 रिपोर्टर रोहित वर्मा

 लोकेशन खरोरा


रायपुर संभाग युवा प्रकोष्ठ द्वारा राजिम जयंती को लेकर महत्वपूर्ण बैठक हुई सम्पन्न



रायपुर संभाग के अलग-अलग क्षेत्रों से पदाधिकारी हुए शामिल,भव्य बाईक रैली आयोजन को लेकर हुई सार्थक चर्चा

रायपुर संभाग युवा प्रकोष्ठ के द्वारा राजिम जयंती के उपलक्ष्य में राजिम में रक्तदान शिविर का आयोजन किए जाने की चर्चा हुई


युवा प्रकोष्ठ के रायपुर संभाग अध्यक्ष प्रफुल्ल साहू ने राजिम जयंती के दिन सामाजिक जनों से एक दिन अपने प्रतिष्ठान बंद रखने हेतु अपील की


खरोरा;-----    साहू समाज की आराध्य देवी भक्तिन माता राजिम की आगामी 7 जनवरी को जयंती कार्यक्रम को लेकर रायपुर संभाग युवा प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ द्वारा राजधानी रायपुर में बैठक सम्पन्न हुआ। रायपुर के भामाशाह छात्रावास में आयोजित इस बैठक में रायपुर संभाग के अलग-अलग क्षेत्रों से पदाधिकारी शामिल हुए। 




आज के इस बैठक में राजिम जयंती के एक दिन पहले आयोजित होने वाले बाईक रैली को लेकर सार्थक चर्चा हुई जिसमें सभी पदाधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त किये। रायपुर संभाग अध्यक्ष प्रफुल्ल साहू ने बताया कि पिछले वर्ष के अनुसार इस वर्ष भी राजिम जयंती के अवसर पर भव्य बाईक रैली युवा प्रकोष्ठ के साथियों द्वारा निकाली जाएगी,जो कि राजधानी रायपुर के तेलघानी नाका चौक से प्रारम्भ होकर राजिम में समाप्त होगी जहाँ सभी पदाधिकारियों द्वारा माता राजिम की आरती उतारकर कार्यक्रम का समापन किया जाएगा साथ ही इस बाईक रैली का सामजिक जनों द्वारा अलग-अलग स्थानों पर स्वागत किया जाएगा। 

रायपुर संभाग युवा प्रकोष्ठ के द्वारा राजिम जयंती के उपलक्ष्य में राजिम में रक्तदान शिविर का आयोजन किए जाने को लेकर चर्चा हुई।आज के इस बैठक में प्रफुल्ल साहू ने प्रदेश के सभी सामाजिक जनों से राजिम जयंती के दिन अपने प्रतिष्ठान बंद रखने की अपील की

इस बैठक में मुख्य रूप से दिलीप साहू ,दिवाकर साहू,नीलू साहू,देवेंद्र साहू,यशवंत साहू,युवराज साहू,दिवाकर साहू,राजीव साहू,अनिल साहू,आर्यन साहू,मनोज साहू,नरेंद्र साहू, डिगेश साहू,राजू साहू, यशवंत साहू उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad