Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, December 15, 2024

सोशल मीडिया प्रचारक एवं समाज सेवी कोमल देवांगन यूट्यूबर ने किया रक्तदान खून की कमी को केवल ब्लड डोनेशन के द्वारा ही किया जा सकता है पूरा :- कोमल देवांगन रक्तदान करने पर प्रशस्ति पत्र, हेलमेट, ईयरफोन देकर कोमल को किया सम्मानित

 सोशल मीडिया प्रचारक एवं समाज सेवी कोमल देवांगन यूट्यूबर ने किया रक्तदान



खून की कमी को केवल ब्लड डोनेशन के द्वारा ही  किया जा सकता है पूरा :- कोमल देवांगन


रक्तदान करने पर प्रशस्ति पत्र,  हेलमेट, ईयरफोन देकर कोमल को किया सम्मानित


सी एन आई न्यूज़ से संजू महाजन


मुंगेली 15 दिसम्बर 2024//  सेवा भारती मुंगेली, भारत माता सेवा समिति की ओर से संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास के प्रकाश पर्व पर 15 दिसम्बर रविवार को  नगर पालिका स्कूल प्रांगण में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है।  इस दौरान देवांगन समाज के युवा अध्यक्ष दुर्गेश देवांगन शिक्षक के साथ सोशल मीडिया प्रचारक एवं समाज सेवी कोमल देवांगन यूट्यूबर रक्त दान किया । इस दौरान कोमल देवांगन ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है इसलिए रक्तदान को महादान कहते हैं, क्योंकि यह दान दूसरों की जिंदगी बचाने के साथ खुद की सेहत दुरुस्त करता है। उन्होंने कहा कि रक्तदान शिविर में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेकर सामाजिक कर्तव्य निभाते आ रहे हैं। उन्होंने कहा हर समस्या का कुछ न कुछ विकल्प ढूंढ निकाला गया है। लेकिन ब्लड का कोई विकल्प नहीं है। खून की कमी को केवल ब्लड डोनेशन के द्वारा ही पूरा किया जा सकता है। इसलिए हर सक्षम व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए। जब ब्लड बैंक में रक्त होगा, तभी लोगों की जिंदगी भी बचाई जा सकती है। रक्तदान करने से शरीर में उर्जा आती है, नए रक्तकोष बनते हैं, जिससे शरीर में तंदरूस्ती आती है। रक्तदान के पश्चात प्रशस्ति पत्र, एक सेट हेलमेट, ईयर फोन सहित अन्य साम्रगी भेंट कर देवांगन को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर सभी रक्तदाताओं को स्व भरत लाल सोनी की स्मृति में निशुल्क हेलमेट वितरित किया जाएगा अथवा नैकबैंड उपहार स्वरुप प्रदान किया गया। रक्तदान के दौरान आकाश सोनी, आशीष तिवारी, राहुल पाठक, राजा तंबोली, रामकुमार साहू एवं गजेन्द्र साहू, ताकेश्वर साहू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad