भाजपा सरकार के एक साल पूरे, NSUI ने किया मौन धरना प्रदर्शन
कवर्धा। भाजपा सरकार के कुशासन, बढ़ते अपराध, लचर कानून व्यवस्था और प्रदेश की बदहाल स्थिति के खिलाफ NSUI ने सोमवार को मौन धरना प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के माध्यम से NSUI ने प्रदेश की जनता की समस्याओं और भाजपा सरकार की विफलताओं को उजागर करने की कोशिश की।
NSUI संगठन प्रभारी अमन वर्मा ने बताया कि भाजपा सरकार के एक साल के शासन में प्रदेश में अपराध और अराजकता अपने चरम पर है। हत्या, मंदिर मूर्ति चोरी, गौ तस्करी, मांस बिक्री, और अब प्रशासनिक अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार जैसे अपराध प्रदेश में आम हो गए हैं। हाल ही में एक घटना में SDM कार्यालय में घुसकर हाथापाई की घटना ने कानून व्यवस्था की स्थिति पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
“जनता त्रस्त, भाजपा नेता मस्त”
धरना प्रदर्शन में शामिल NSUI नेताओं ने कहा कि प्रदेश में आम जनता अपराधों और अराजकता से त्रस्त है, जबकि भाजपा के नेता मस्त होकर सत्ता का आनंद ले रहे हैं। सरकार का ध्यान जनता की समस्याओं पर नहीं है, और प्रशासनिक मशीनरी पूरी तरह विफल हो चुकी है।
NSUI नेताओं की उपस्थिति
इस प्रदर्शन में NSUI संगठन प्रभारी अमन वर्मा, जिला उपाध्यक्ष प्रकाश योगी, विधानसभा उपाध्यक्ष अमन अहिरवार, जिला मीडिया प्रभारी अभय बनर्जी, शहर उपाध्यक्ष संजय मेरावी, विधानसभा सचिव तुषार वर्मा, विशाल कन्नौजे, दीपक पटेल, अश्वन ध्रुव, विजय जायसवाल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
धरना प्रदर्शन के दौरान NSUI ने प्रदेश की जनता की आवाज बुलंद की और भाजपा सरकार की नीतियों की कड़ी आलोचना की। उनका कहना है कि यह प्रदर्शन प्रदेश की जनता के समर्थन में और भाजपा सरकार की विफलताओं को उजागर करने के लिए आयोजित किया गया था।
CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.