Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, December 4, 2024

मृतक परिवार को किए गए वादे को कंपनी के द्वारा एक साल बाद किया गया पूरा।

 मृतक परिवार को किए गए वादे को कंपनी के द्वारा एक साल बाद किया गया पूरा।



खरोरा--नगर खरोरा में रहने वाले चमन ध्रुव जो कि सी जी सोया कंपनी बुडेरा में मैकेनिक का काम करते थे। कंपनी के खराब हुई गाड़ी को बनाने के लिए 20 सितंबर 2023 को कोंडागांव गये थे। खराब गाड़ी को बनते समय अचानक से एक गाड़ी के टक्कर से मौके में उसकी मौत हो गयी। कंपनी के तरफ से उसके परिवार को दशगात्र के लिए 50 हजार व पालन पोषण के लिए 1 लाख देने का वादा उनकी पत्नी चमेली ध्रुव को किया गया, मगर ये वादा 1 साल से ऊपर होने के बावजूद पूरा नही किया गया।


कंपनी और इधर उधर के चक्कर काटने के बाद उनकी पत्नी ने जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी और छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना से मदद माँगी। जोहार छत्तीसगढ़  पार्टी के अध्यक्ष योगेश साहू व उपाध्यक्ष सोनू साहू साथ मे अजय कुमार वर्मा जो कि छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना रइपुर ग्रामीण के जिलाध्यक्ष हैं अपने संगठन के साथ कंपनी में जा कर बात की और 3 दिन के भीतर अगर पैसा नही मिला तो आंदोलन की चेतावनी दे कर आये। कंपनी ने तीन दिन के भीतर पैसा चमेली ध्रुव के एकाउंट में जमा कर दिया। योगेश साहू जी ने इन्सुरेंस कंपनी से बात कर एक्सीडेंटल बीमा व कंपनी के सामने पेंशन की बात की और यह काम को आगे बढ़ाया। चमेली ध्रुव और उसके बेटे ने जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी और छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना को धन्यवाद दिया और कहा कि ईमानदारी से अपना काम करने वाला छत्तीसगढ़ का यह पहला संगठन है जो गरीब और मजदूरों की हक और अधिकार की लड़ाई लड़ रहा है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad