रात्रि में मुख्य मार्ग पर लूट करने के दो फरार आरोपी जेल दाखिल
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
जांजगीर चाम्पा - विगत दिवस मुख्य मार्ग पर रात्रि में लूट करने के दो फरार आरोपियों को साइबर सेल जांजगीर की संयुक्त कार्यवाही से सारागांव पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। वहीं इस प्रकरण में शामिल एक अन्य आरोपी पहले ही न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा चुका है।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप ने अरविन्द तिवारी को बताया प्रार्थी केशव करियारे निवासी सारागांव जो कोटाडबरी से विगत दिवस 15 दिसम्बर को रात्रि समय लगभग पौने आठ बजे मोटर सायकल से अपने घर सारागांव जा रहा था। तभी रास्ते में ग्राम कमरीद मेन रोड पिलारी नहर के पास लगभग साढ़े आठ बजे रात्रि तीन अज्ञात आरोपियों के द्वारा उसका रास्ता रोककर उसे जान से मारने की धमकी देते हुये मारपीट कर बैग में रखे नगदी 50,000 रुपये को लूटकर भाग गये। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सारागांव में अपराध क्रमांक 215/24 धारा 126 (2) , 206 , 351(3) , 309(6) , 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये विवेक शुक्ला (आईपीएस) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के मार्गदर्शन में आरोपियों की पतासाजी हेतु तत्काल टीम गठित किया था। गठित टीमों के द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में आरोपी दीपक कुमार कश्यप उर्फ पिन्टू निवासी गौद थाना जांजगीर को गिरफ्तार कर 22 दिसम्बर को न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है। प्रकरण के आरोपी कोमल कश्यप एवं राहुल कुमार निर्मलकर दोनो निवासी गौद थाना जांजगीर जो घटना घटित कर फरार हो गया था जिसकी लगातार पातासाजी की जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिसको घटना के संबंध में पूछताछ करने पर उनके द्वारा जुर्म स्वीकार किया गया और उनके कब्जे से जुमला रकम 4500 रूपये को बरामद किया गया। थाना सारागांव पुलिस ने आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। इस कार्यवाही में निरीक्षक सावन सारथी थाना प्रभारी सारागांव , साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक पारस पटेल , सहायक उप निरीक्षक विवेक सिंह सायबर सेल , एएसआई राजेश सिंह थाना सारागांव , प्रधान आरक्षक मनोज तिग्गा , प्रधान आरक्षक विवेक सिंह , आरक्षक गिरीश कश्यप , प्रदीप दुबे , मोहम्मद शाहबाज , अर्जुन यादव , रोहित कहरा तथा थाना सारागांव स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।
गिरफ्तार आरोपीगण -
कोमल कश्यप उम्र 24 वर्ष निवासी - गौद , थाना - जांजगीर और राहुल कुमार निर्मलकर उम्र 22 वर्ष निवासी - गौद , थाना - जांजगीर , जिला - जांजगीर चांपा (छत्तीसगढ़)


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.