Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, January 8, 2025

ईलाज हेतु शासन की ओर से पैसा दिलाने के नाम पर ठगी करने वाली 01 महिला आरोपियां पुलिस की गिरफ्त में। कुंजराम यादव बसना रिपोर्टर आरोपियां के कब्जे से 02 नग सोने का टाप्स व 02 नग चांदी का कड़ा कीमती 39000 रूपये जप्त।

 ईलाज हेतु शासन की ओर से पैसा दिलाने के नाम पर ठगी करने वाली 01 महिला आरोपियां  पुलिस की गिरफ्त में।



कुंजराम यादव बसना रिपोर्टर 


 आरोपियां के कब्जे से 02 नग सोने का टाप्स व 02 नग चांदी का कड़ा कीमती 39000 रूपये जप्त।




  घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थीया सुमित्रा जलक्षत्री पति रमेश जलक्षत्री उम्र 53 वर्ष निवासी वार्ड नं 09 पटेल चौंक आरंग थाना आरंग जिला रायपुर ने थाना महासमुंद में रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी अपने रिश्तेदार को  बीमारी के उपचार हेतु दिनांक 09.12.24 को जिला अस्पताल महासमुंद में भर्ती करायी थी जिसका ईलाज चल रहा था, कि दिनांक 13.12.24 को  जिला अस्पताल महासमुंद में एक अज्ञात महिला आई और प्रार्थिया को बोली कि गरीब परिवार को शासन की ओर से ईलाज के लिये पैसा मिलता है ईलाज हेतु शासन की ओर से पैसा दिलवा सकती है प्रार्थिया को तहसील कार्यालय महासमुंद चलने को बोली अज्ञात महिला के झाँसे में आकर प्रार्थीया तहसील कार्यालय महासमुंद आई तहसील कार्यालय पहुंचने के बाद वह अज्ञात महिला  बोली कि रक़म प्राप्त करने के लिए फोटों खिंचाना पड़ेगा जिसमे प्रार्थीया को गरीब व असहाय जैसे दिखाई देना चाहिये, इसलिये जो भी सोने व चांदी के जेवर है उसे निकाल कर अलग रखने बोली प्रार्थीया ने अपने पहने 02 नग सोने का टाप्स व 02 नग चांदी का कड़ा निकाल उस अज्ञात महिला को दे दी। अज्ञात महिला सोने की टाप्स व पैठी को लेकर तहसील कार्यालय के अंदर गयी और इंतजार करने के लिये बोली प्रार्थिया बाहर बैठकर अज्ञात महिला का इंतजार कर रही थी इंतजार करने के बाद अज्ञात महिला के कार्यालय से बाहर नही आने पर मैं कार्यालय अंदर जाकर देखी तो वह महिला अंदर नहीं थी। मैं बाहर निकल कर आसपास पता तलाश की किंतु वह अज्ञात महिला नहीं मिली कि प्रार्थीया की रिपोर्ट पर थाना महासमुंद में अपराध धारा 318(4) का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान पुलिस टीम के द्वारा सीसीटीवी फ़ुटेज एवं मुखबिर को सक्रिय कर उक्त संदिग्ध महिला की पतासाजी की जा रही थी कि मुखबिर से सूचना मिला कि संदेही हुलिया  से मिलती जुलती उक्त महिला जिला अस्पताल में खड़ी है। पुलिस टीम के द्वारा मुखबिर के निशानदेही पर मौका पर पहुंच कर संदिग्ध महिला से टीम के द्वारा पूछताछ करने पर आरोपिया ने अपना नाम (01) पार्वती यादव पति पंचराम यादव उम्र 60 वर्ष निवासी बीरगाँव थाना उरला ज़िला रायपुर निवासी होना बताई। पूछताछ करने पर प्रार्थीया के साथ ठगी कर अपराध करना स्वीकार किया। जिससे पुलिस टीम के द्वारा आरोपिया के क़ब्ज़े से 02 नग सोने का टाप्स व 02 नग चांदी कीमती 39000 रूपये जप्त   कर आरोपीया के विरूद्ध थाना महासमुंद में अपराध धारा 318(4) के तहत् कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया l

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad