Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, January 4, 2025

अवैध रूप से भंडारित 10 लाख रुपए का धान जब्त बिलासपुर जिले में तीन ठिकानों पर छापा

 अवैध रूप से भंडारित 10 लाख रुपए का धान जब्त

बिलासपुर जिले में तीन ठिकानों पर छापा



सी एन आइ न्यूज पुरूषोत्तम जोशी। 


छ.ग.प्रदैश-बिलासपुर जिला प्रशासन द्वारा धान के अवैध परिवहन एवं भंडारण पर रोक लगाने के लिए टीम ने आज तीन अलग-अलग ठिकानों पर दबिश देकर अवैध रूप से भंडारित 327 क्विंटल धान जब्त किया गया। जब्त धान की कीमत 10 लाख रुपए से अधिक आंकी गई है। कलेक्टर ने कहा है कि अवैध धान भंडारण, विक्रय और परिवहन के मामलों में किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी। यह अभियान किसानों और उपभोक्ताओं के हित में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए निरंतर जारी रहेगा।


प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील बेलगहना के ग्राम कुसुमखेड़ा में जाँच अभियान के दौरान सेवक राम धृतलहरे के घर से 180 बोरी (लगभग 72 क्विंटल) धान अवैध रूप से भंडारित पाया गया। मंडी अधिनियम के तहत इस धान को जब्त कर कानूनी कार्रवाई की गई। इसी तहसील के ग्राम कोनचरा में संयुक्त टीम ने जीतू गुप्ता के घर छापा मारा। वहां 50 क्विंटल धान अवैध रूप से भंडारित पाया गया। इसे भी मंडी अधिनियम के तहत जब्त कर लिया गया।


विकासखंड कोटा में अनुविभागीय राजस्व अधिकारी के नेतृत्व में की गई जाँच के दौरान श्रीराम राइस मिल से 513 कट्टे (लगभग 205 क्विंटल) धान जब्त किया गया। मिल संचालक मंडी शुल्क प्रस्तुत करने में विफल रहा, जिसके चलते यह कार्रवाई की गई। जिला खाद्य अधिकारी अनुराग भदौरिया ने बताया कि अवैध धान विक्रय और भंडारण पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। भोले-भाले किसानों को झांसे में लेकर धान खपाने की मंशा रखने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। जब्त माल के साथ-साथ परिवहन करते वाहनों पर भी कठोर कार्रवाई की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad