जिला - जांजगीर चाँम्पा
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जांजगीर जिले को दिए
183 करोड़ रूपए से अधिक विकास कार्यों का किये लोकार्पण एवं भूमिपूजन
जांजगीर-चांपा मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जांजगीर-चांपा जिले में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किये । मुख्यमंत्री श्री साय द्वारा जिले में कुल 183.41 करोड़ रूपए की लागत के 285 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किये इसमें 118.39 करोड़ की लागत के 112 कार्यों का भूमिपूजन एवं 65.02 करोड़ के 173 कार्यों का लोकार्पण शामिल हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा 65.02 करोड़ की लागत के 173 कार्यों का लोकार्पण किया । जिसमें लोक निर्माण विभाग के 28.17 करोड़ रूपए की लागत से 21 कार्य, सीजीएमएससी के 7.56 करोड़ रूपए की लागत से 8 कार्य, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के 19.41 करोड़ रूपए की लागत से 114 कार्य, कार्य अभि मुख्यमंत्री ग्राम सड़क के 2.86 करोड़ रूपए की लागत से 8 कार्य, गृह निर्माण मण्डल के 1.19 करोड़ रूपए की लागत से 2 कार्य, जनपद पंचायत नवागढ 2.32 करोड़ रूपए की लागत से 8 कार्य, नगर पालिका परिषद अकलतरा 0.47 करोड़ रूपए की लागत से 1 कार्य, जनपद पंचायत बम्हनीडीह 0.62 करोड़ रूपए की लागत से 2 कार्य, जनपद पंचायत पामगढ़ 1 करोड़ रूपए की लागत से 4 कार्य, जनपद पंचायत अकलतरा 0.68 करोड़ रूपए की लागत से 2 कार्य, जनपद पंचायत बलौदा 0.60 करोड़ रूपए की लागत से 2 काय एवं कृषि उपज मंडी समिति चांपा 0.13 करोड़ रूपए की लागत से 1 कार्य का लोकार्पण किया गया ।
जांजगीर से विक्रम कुमार सूर्यवंशी की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.