Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, January 31, 2025

"भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर" सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का फरवरी मे होगा आयोजन (कर्मचारी अधिकारी प्रकोष्ट बैठक मे संगठनात्मक मुद्दों पर हुई चर्चा)

 "भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर" सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का फरवरी में होगा आयोजन





(कर्मचारी अधिकारी प्रकोष्ट बैठक मे संगठनात्मक मुद्दों पर हुई चर्चा)

रायपुर (30।01।2025) छत्तीसगढ़ सर्व नाई सेन समाज कर्मचारी अधिकारी प्रकोष्ट प्रांतीय कार्यकारिणी का बैठक कल दिनांक 30।01।2025 को किया गया। उक्त बैठक मे प्रकोष्ट के नवीन पदाधिकारियो का परिचय देकर, स्वागत किया गया। बैठक मे सभी संभाग से सम्मिलित प्रतिनिधियों द्वारा आगामी समय मे प्रकोष्ट का विस्तार प्रत्येक जिले तक हो इस पर जोर दिया गया साथ ही पूरे 33 जिले मे कैसे कार्यकारिणी विस्तार किया जाये इस पर रणिनीति बनाई गयी। कार्यकारिणी कि बैठक लेते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री लोकनाथ सेन द्वारा समस्त पदाधिकारियों से विचार आमंत्रित किया गया विचार रखते हुए उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा सभी जिलों को साथ रखकर, प्रांत, जिला, तहसील और ब्लॉक स्तर पर कर्मचारी अधिकारी कि सूची बनाना, वर्तमान जिला मे जहां _जहां सर्व नाई सेन समाज कि जिला कार्यकारणी है उनसे मार्गदर्शन लेना, कर्मचारी को समाज के मूलधारा से जोड़ना, कर्मचारी अधिकारी समाजिक रूप से समय दे सकते है ऐसे प्रमुख मुद्दों पर चर्चा करते हुए सुझाव दिये गये जिसके पश्चात सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रांत स्तर पर कर्मचारियों अधिकारियो की सूची तैयार करना, जिसके लिए ऑफलाइन ऑनलाइन मुहीम चलाया जायेगा, प्रकोष्ट हेतु सदस्यता कार्यक्रम का आयोजन, सभी जिलों मे कार्यकारिणी विस्तार के लिए पहले चरण मे सभी पांच संभाग मे संभाग प्रभारी बनाए जाने पर सहमति बनी जिनकी घोषणा जल्द ही किया जायेगा जिनके द्वारा फरवरी माह मे सभी 33 जिला से जिला प्रभारी का नाम प्रस्तावित करने का लक्ष्य रखा गया है। 

कर्मचारी अधिकारी प्रकोष्ट द्वारा रचनात्मक कार्यो को प्रमुखता से करने का निर्णय लिया गया है, जिसमें फरवरी माह मे भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर के 101 वे जन्मवर्ष पर सामान्य ज्ञान भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के ऑनलाइन प्रदेश स्तर पर आयोजन् का निर्णय लिया गया। प्रतियोगिता का आयोजन फरवरी माह के अंतिम सप्ताह मे किया जायेगा। पूरे प्रदेश से भाग लेने वाले समस्त प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र दिया जायेगा साथ ही उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालो को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया जायेगा इस हेतु कार्यक्रम आयोजन हेतु प्रदेश सचिव श्री ओम प्रकाश सेन, कोषाध्यक्ष श्री तुलेश्वर सेन को प्रभारी बनाया गया हैं उक्त बैठक मे प्रमुख रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष श्री मुलेश्वर श्रीवास बलोदा बाजार, श्री हेमंत श्रीवास बस्तर, प्रदेश सचिव श्री ओम प्रकाश सेन कांकेर, कोषाध्यक्ष श्री तुलेश्वर कुमार सेन राजनांदगांव, श्री उमाशंकर श्रीवास कोरबा, श्री प्रदीप सेन कांकेर, श्री पवन सेन कांकेर, श्री राकेश श्रीवास, श्री बसन्त कौशिक बेमेतरा, श्री प्रीतपाल सेन भाठापारा, श्री रविंद्रनाथ ठाकुर अंबिकापुर, श्री लीलाधर सेन कांकेर, श्री मेघराम श्रीवास, श्री लोकनाथ सेन जांजगीर चांपा आदि सम्मिलित हुए। अंत मे प्रदेश सचिव श्री ओम प्रकाश सेन जी द्वारा समस्त उपस्थित प्रतिनिधियों को धन्यवाद ज्ञापन करते हुए बैठक का सारांस प्रस्तुत किया गया।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad