भारतीय जनता पार्टी के महासमुंद जिला अध्यक्ष येतराम साहू का हुआ पिथौरा आगमन।
महासमुंद जिले के भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष येतराम साहू का आगमन पिथौरा में हुआ पिथौरा आगमन होते ही सीधे एसडीएम पिथौरा ऑफिस पहुंच कर 15 वार्ड्स के पार्षदों एवं अध्यक्ष का बी फॉर्म जमा किए।
उसके पश्चात पिथौरा में स्थित भारतीय जनता पार्टी का कार्यालय में पहुंचकर कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दिए और चुनाव की गतिविधियों की जानकारी कार्यकर्ताओं से ली उन्होंने कहा कि हर प्रत्याशियों को जीत दिलाने के लिए सभी कार्यकर्ता एकजुट हो जाएं और आप सभी कार्यकर्ता भाजपा के प्रत्याशियों को जीतने के लिए तन मन धन से तैयार हो जाएं और अपने-अपने क्षेत्र में जाकर मतदाताओं को भारतीय जनता पार्टी विष्णु सरकार के सुशासन के बारे में जानकारी दे। और भाजपा प्रत्याशियों को जीतने के लिए उनसे निवेदन करना है।
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.