Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, January 9, 2025

प्रीवेंटिव डिटेंशन इन एनडीपीएस के तहत दो महिला आरोपी जेल दाखिल

प्रीवेंटिव डिटेंशन इन एनडीपीएस के तहत दो महिला आरोपी जेल दाखिल



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


बलौदाबाजार भाटापारा - निरंतर मादक द्रव्यों के व्यापार में संलिप्त रहने वाली दो महिला आरोपियों के विरूद्ध जिला पुलिस द्वारा प्रेषित प्रतिवेदन के आधार पर पिट एनडीपीएस प्रीवेंटिव डिटेंशन इन एनडीपीएस के तहत संभाग आयुक्त रायपुर द्वारा निवारक निरोध का आदेश पारित किया गया। जेल वारंट बनने के उपरांत दोनों महिला आरोपियों को जेल दाखिल कर दिया गया। 

                                                              पुलिस अधीक्षक कार्यालय से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार पिट एनडीपीएस एक्ट के तहत महिला आरोपी रजनी दुबे एवं सावित्री दुबे को आयुक्त रायपुर संभाग रायपुर द्वारा छह माह जेल में निरुद्ध करने का आदेश पारित किया गया। दोनों महिला आरोपियों के विरुद्ध पिट एनडीपीएस प्रीवेंटिव डिटेंशन इन एनडीपीएस 1988 के तहत जिला बलौदाबाजार - भाटापारा पुलिस द्वारा प्रेषित प्रतिवेदन के आधार पर , आयुक्त रायपुर संभाग रायपुर द्वारा आरोपियों के खिलाफ छह माह तक निरूद्ध रखने का आदेश पारित किया गया। आदेश पारित होने के उपरांत दोनों महिला आरोपियों को जेल दाखिल कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी रजनी दुबे के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 199/2006 धारा 20बी एनडीपीएस एक्ट (जप्ती 14.450 किलोग्राम गांजा) , अपराध क्रमांक 232/2010 धारा धारा 20बी एनडीपीएस एक्ट (जप्ती 2075 ग्राम गांजा) एवं अपराध क्रमांक 816/2023 धारा 20बी एनडीपीएस एक्ट (जप्ती 1300 ग्राम गांजा) का प्रकरण पंजीबद्ध है। इसी प्रकार आरोपी सावित्री दुबे के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 198/2006 धारा 20बी एनडीपीएस एक्ट (जप्ती 09 किलो 350 ग्राम गांजा) , अपराध क्रमांक 118/2008 धारा 20बी एनडीपीएस एक्ट (जप्ती 20 ग्राम गांजा) और अपराध क्रमांक 816/2023 धारा 20बी एनडीपीएस एक्ट (जप्ती 1300 ग्राम गांजा) का प्रकरण पंजीबद्ध है। 


गिरफ्तार आरोपियों के नाम -


रजनी दुबे उम्र 58 वर्ष निवासी - भैंसापसरा (बलौदाबाजार) , थाना - सिटी कोतवाली और सावित्री दुबे उम्र 50 वर्ष निवासी - भैंसापसरा (बलौदाबाजार) , थाना - सिटी कोतवाली , जिला - बलौदाबाजार भाटापारा (छत्तीसगढ़)

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad