Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, January 5, 2025

पुलिस एवं परिवहन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से स्कूली बसों की चेकिंग की गई।

 राजनांदगांव 



पुलिस एवं परिवहन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से स्कूली बसों की चेकिंग की गई।

 


आज दिनांक 05.01.2025 को पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग के निर्देशन में अति. पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा एवं अति. क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री आनंद शर्मा के मार्गदर्शन में परिवहन उप निरीक्षक श्रीमति प्रभा तिवारी एवं परिवहन स्टॉफ एवं यातायात पुलिस उनि अनिल तिवारी, प्र.आर. हेमराय चन्द्रवंशी की उपस्थिति में संयुक्त रूप से 95 स्कूली बसों का भौतिक सत्यापन एवं दस्तावेज चेकिंग किया गया। जिसमें 02 स्कूली बस अनफिट पाया गया जिससे 7000/- रूपये जुर्माना वसूला गया। माननीय उच्चतम न्यायालय के दिशा निर्देशानुसार स्कूल बसों का चेकिंग किया गया जिसमें

स्कूली बस का पीला होना, 

बस की खिड़कियों में समानांतर जॉली लगा होना, 

प्रत्येक स्कूल बस में प्राथमिक उपचार पेटी एवं अग्निशमन यंत्र की व्यवस्था होना। 

एक प्रशिक्षित परिचालक का होना जो बच्चों को उतारने एवं चढ़ाने में सहायता करेगा। 

स्कूली बस चालकों को भारी वाहन चलाने का 05 वर्ष का अनुभव होना।

प्रत्येक स्कूल बस में सीट के नीचे बस्ता रखने पर्याप्त स्थान होना। 

बस में स्पीड गर्वनर लगा होना। 

स्कूल बस का प्रवेश द्वार विश्वसनीय लॉकिंग सिस्टम से युक्त होगा।

प्रत्येक स्कूल बस के दाहिनी ओर एक आपातकालीन दरवाजा होना, जो हमेशा अच्छी स्थिति में बंद रहेगा, जिसे केवल आपातकालीन स्थिति में ही खोला जायेगा।

प्रत्येक स्कूल बस में वैध बीमा प्रमाण पत्र, प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र एवं कर जमा होने का प्रमाण पत्र होना।

स्कूल बसों का 12 वर्ष से अधिक पुरानी नही होना।

स्कूली बस चालकों का नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

सभी स्कूली बस संचालकों से अपील है, कि विद्यार्थियों की सुरक्षा हेतु माननीय सुप्रीम कोर्ट के दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन करें, यातायात नियमों का पालन करें एवं सुरक्षित रहे।


सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad