भूपेन्द्र सिन्हा
जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 04 से लेखराज ध्रुवा ने मारी बाजी
गरियाबंद - पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में गरियाबंद जिला पंचायत की दोनों सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल किया है, अब तक 6 सीटों के चुनाव में से 4 पर भाजपा बढ़त बनाई हुई है, यहां कुल 11 सीटे हैं. इसमें से 7 सीट पर भाजपा के आने का अनुमान लगाया जा रहा है।
जिला बनने के बाद पहली बार जिला पंचायत के चुनाव में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलते दिखाई दे रहा है, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में लेखराज ध्रुवा ने जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 04 से 10000 से ज्यादा मतों से जीत हासिल किया है, उनका मुकाबला भाजपा से बागी संतराम से ही था, कांग्रेस इस सीट पर तीसरे स्थान पर रही, वही आपको बता दे कि वह कई बार अपने पंचायत के सरपंच रह चुके हैं और साथ ही वे सरपंच संघ के ब्लॉक अध्यक्ष भी रहे है, उन्होंने इस जीत के क्षेत्र के जनता का आभार प्रकट किया है, जबकि क्षेत्र क्रमांक 5 में कांटे के मुकाबला के बीच भाजपा के शिवांगी चतुर्वेदी ने 500 मतों से जीत दर्ज की है, कांग्रेस के रजनी चौरे ने अंतिम चरण के मतगणना तक शिवांगी को टक्कर देती रही, अंतिम दो बूथों के परिणाम में रात 2 बजे ही यह तय हो पाया कि जीत किसकी हो रही है इससे पहले तक आ रहे परिणाम में सस्पेंस बरकरार था।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.