ICC चैंपियंस ट्राफी -2025, 23 फरवरी को भारत पाकिस्तान का होगा महामुकाबला।
सी एन आइ न्यूज, पुरुषोत्तम जोशी। दुबई, भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले का पूरी दुनिया को बेसब्री से इंतज़ार है । यह मुकाबला 23 फरवरी को दुबई में खेला जाएगा ।
यह मैच दोपहर 2.30 बजे से शुरू होगा ।भारत की टीम इस मुकाबले को जीतने के लिए कडा़ अभ्यास कर रही हैं ।इस अहम मुकाबले में पारी की शुरुआत कप्तान रोहित शर्मा और उपकप्तान शुभमन गिल करेंगे ।शुभमन गिल इस समय अपनी बेहतरीन फार्म में पिछले मैच में उन्होंने बांग्लादेश देश के खिलाफ नाबाद शतक लगाया था। नंबर 3 पर विराट कोहली का पाकिस्तान के खिलाफ रिकॉर्ड शानदार है,इसके अलावा श्रेयस अय्यर, के एल राहुल, हार्दिक पांड्या, रविंद्र जाडेजा भी रन बना सकते हैं ।गेंदबाजी में शामी, हर्षित राणा, अक्षर पटेल, के साथ वरूण चक्रवर्ती या कुलदीप यादव टीम का हिस्सा रहेंगे ।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.