अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बिक्री हेतु रखने वाला आरोपी गिरफ्तार
आरोपी के कब्जे से 06 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 1200 रूपये जप्त
सी एन आई न्यूज़ से संजू महाजन की रिपोर्ट
खैरागढ-छुईखदान-गंड़ई जिले में अवैध जुआ, सट्टा, गांजा, शराब के विरूद्ध सख्ती से कार्यवाही करने के आदेश पर श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री नितेश कुमार गौतम, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी खैरागढ़ श्री लालचंद मोहले के मार्ग दर्शन में थाना छुईखदान प्रभारी निरीक्षक शिवशंकर गेन्दले के नेतृत्व में थाना छुईखदान पुलिस टीम के द्वारा आज दिनांक 28.02.2025 को ग्राम उदयपुर में अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बिक्री हेतु रखने वाले आरोपी शेख शहीद पिता शेख अब्दुल उम्र 30 साल साकिन बाजार चैक ग्राम उदयपुर थाना थाना छुईखदान जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई (छ0ग0) के कब्जेे से 06 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 1200 रूपये जप्त कर अपराध क्रमांक 65/2025 धारा 34(2) आबकारी एक्ट पंजीबध्द कर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया जिसे माननीय न्यायालय के आदेशानुसार ज्यूडिशियल रिमांड पर सलोनी खैरागढ़ जेल भेजा गया।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक शिवशंकर गेन्दले, सउनि अरविन्द सिंह यादव, प्र0आर0 76 मुनेन्द्र सिंह ठाकुर, आर0 151 विनोद पोर्ते, आर0 251 गणेश चंद्रवंशी, म0आर0 230 आरती चंद्राकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.