Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, February 28, 2025

बाहर से आये मुसाफिरों/फेरी वालों की पहचान हेतु बसंतपुर पुलिस ने चलाया अभियान चोरी एवं अन्य अपधारों में लगाम लगाने के लिए थाना बसंतपुर क्षेत्रों में संदिग्धों को किया जा रहा चेकिंग

 बाहर से आये मुसाफिरों/फेरी वालों की पहचान हेतु बसंतपुर पुलिस ने चलाया अभियान

 


चोरी एवं अन्य अपधारों में लगाम लगाने के लिए थाना बसंतपुर क्षेत्रों में संदिग्धों को किया जा रहा चेकिंग


सी एन आई न्यूज़ से संजू महाजन की रिपोर्ट


दीगर प्रांत व दीगर जिला से आये मुसाफिरों/फेरीवालों का आधार कार्ड, पेनकार्ड, ड्राईविंग लायसेंस, आदि चेक कर तस्दीक किया जा रहा है। 

थाना बसंतपुर क्षेत्रान्तर्गत किरायेदारों को चेक किया जा रहा है। 

थाना बसंतपुर क्षेत्रान्तर्गत घुमघुम कर फेरी लगाने वाले, खोमचा वाले आदि संदिग्धों से पूछताछ कर की जा रही है चेकिंग। 

संदिग्धों का थाना में फिंगरप्रिंट लिया जा रहा है और सी.सी.टी.एन.एस. में उनके आपराधिक रिकार्ड चेक किये जा रहें है। 

अनावश्यक घुम रहे लोगों को व संदिग्ध पाये गये फेरीवालों को उनके गांव वापस भेजा जा रहा है। 

होटल/ढाबा फूटपाथ आदि में ठहरे लोगों की भी की जा रही है चेकिंग। 

मकान मालिकों को भी किरायेदारों के संबंध में सभी जानकारी एकत्रित करने व उनके संबंध में थाना को सूचना देने की दी गई हिदायत। 


पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्री मोहित गर्ग के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र नायक के मार्गदर्शन एवं निरीक्षक एमन साहू थाना प्रभारी बसंतपुर के नेतृत्व में शहर में हो रहे चोरी आदि की घटना की रोकथाम के लिए अभियान चलाया जाकर मुसाफिर चेक किया जा रहा है साथ ही संदिग्ध, किरायेदारों की भी चेकिंग की जा रही है, इसी तारतम्य में थाना बसंतपुर द्वारा विगत 02 दिवस में थाना बसंतपुर क्षेत्रान्तर्गत दिगर राज्य व जिले से आये 15 मुसाफिर/फेरीवालो की तस्दीक किया गया। जिनके क्रियाकलाप ज्यादा संदेहास्पद पाये जाने पर 32 लोगों का थाना में फिंगर प्रिंट भी लिया जाकर उनके पहचान संबंधी दस्तावेज को तस्दीक किया।  संदिग्धों को उनके वास्तविक निवास स्थान के थानों से उनकी तस्दीकी की जा रही है। मुसाफिरों का बी.सी.रोल जारी किया जा रहा है। शहर में बढते अपराध पर अंकुश लगाने हेतु थाना बसंतपुर पुलिस की आगे भी यह कार्यवाही जारी रहेगी।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad