पखांजूर/कांकेर से CNI NEWS शंकर सरकार की रिपोर्ट। मो-6268535584
स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय हरनगढ़ में किया गया 12 वीं के बच्चों का विदाई सह सम्मान समारोह
पखांजुर स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट स्कूल हरनगण में विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित कर बच्चों को सुनहरे भविष्य की शुभकामनाएं दी गई। सर्व प्रथम ज्ञान की देवी मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। 11 वीं के बच्चों द्वारा 12 वीं के बच्चों को पुष्प गुच्छ भेंट कर गुलाल लगाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। प्राचार्य श्यामल चंद्र दे द्वारा सभी बच्चों को सुनहरे भविष्य निर्माण हेतु पढ़ाई निरंतर जारी करते हुए अपने लक्ष्य तक पहुंचने सकारात्मक सोच, सकारात्मक ऊर्जा के साथ मेहनत करने सुझाव दिया गया। और 10 वी के जो बच्चे टाप टेन में आयेंगे उन्हें 10-10 हजार और 12 वीं के जो बच्चे टाप टेन में आयेंगे उन्हें 15-15 हजार देने की श्यामल चंद्र दे द्वारा घोषणा किया गया। 12 वीं के सभी बच्चों को जुनियर छात्र छात्राओं के द्वारा सम्मानित किया गया। सभी बच्चों को सम्मानित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य निर्माण हेतु शुभकामनाएं दी गई। संस्था के सभी शिक्षकों द्वारा बच्चों को समय प्रबंधन, बोर्ड परीक्षा में सफल होने और अच्छे अंक प्राप्त करने सुझाव दिया है। संस्था के उपाध्यक्ष गोपाल ब्रम्हचारी द्वारा सभी बच्चों को अनुशासित रह कर बीना किसी डर से परीक्षा को बोझ नहीं समझते हुए सभी प्रश्न का हल करने सुझाव दिया गया।और अंत में सभी को भोजन कराया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में 11वी के छात्र-छात्राओं द्वारा आयोजित किया गया जिसपे मिस्टर फेयरवेल राहुल मृदा और मिस फेयरवेल शालिनि सरकार को बनाया गया
जिसमें प्रिंसिपल,श्यामल चंद दे सहित सभी शिक्षक शामिल हुए विश्वनाथ पुरामे,दीपशिखा साहू,सुष्मिता नाथ,मनोज मंडल,निर्मल चंद गईं,सुनील कोमरे, चरण पटेल,तानिया भट्टाचार्य, कल्पना नेगी,मनीषा sidar,पूजा देशमुख,गीता देवांगन,रूप दे,अंकिता जैन, अंजु ध्रुव,दीपा गोल्डर, कंचन धनगर,सनत पटेल,प्रवीण चुरेंद्र, उमेश लिडिया,विप्लव दे सभी शिक्षक शिक्षिका उपस्थित रहे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.