Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, February 10, 2025

नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 : मतदान दलों को किया गया मतदान सामग्री वितरण, मतदान दल को मतदान केन्द्रों के लिए किया गया रवाना जिले के नगरीय निकायों में मतदान 11 फरवरी को, मतदान का समय सुबह 08 से 05 बजे तक

 नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 : मतदान दलों को किया गया मतदान सामग्री वितरण, मतदान दल को मतदान केन्द्रों के लिए किया गया रवाना 




जिले के नगरीय निकायों में मतदान 11 फरवरी को, मतदान का समय सुबह 08 से 05 बजे तक  


कवर्धा, 10 फरवरी 2025। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा के मार्गदर्शन में नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 के तहत 11 फरवरी को होने वाले स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी मतदान के लिए कबीरधाम जिले के दो नगर पालिका और पांच नगर पंचायत के लिए सामग्री वितरण कर मतदान दलों को रवाना किया गया।



 कवर्धा नगर पालिका के 52 मतदान केन्द्रों के लिए पीजी कॉलेज कवर्धा में सामग्री वितरण कर मतदान दलों को रवाना किया गया। मतदान का समय सुबह 08 बजे से शाम 05 बजे तक निर्धारित है। इस अवसर पर अपर कलेक्टर व रिटर्निंग अधिकारी श्रीमती मोनिका कौड़ो, कवर्धा एसडीएम व सहायक रिटर्निंग अधिकारी सुश्री आकाक्षा नायक, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती गीता रायस्त उपस्थित थे। 

जिले के सात नगरीय निकाय नगर पालिका कवर्धा, पंडरिया, नगर पंचायत पाण्डातराई, बोड़ला, पिपरिया, सहसपुर लोहारा और इंदौरी के 120 वार्डो के लिए 145 मतदान केन्द्र बनाया गया है। मतदान दल के पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी अपने-अपने मतदान केंद्र के लिए सामग्री प्राप्त कर मतदान केन्द्रों के लिए रवाना हुए। सभी नगरीय निकाय क्षेत्र के रिटर्निग अधिकारी राजनीतिक दल के अभ्यर्थी एवं प्रतिनिधि की उपस्थिति में स्ट्रांग रूम को खोला गया। इसके बाद मतदान दल को सामग्री का वितरण प्रारंभ किया गया। 

उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती गीता रायस्त ने बताया कि जिले में दो नगर पालिका और पांच नगर पंचायत है। इन सातों नगरीय निकाय में 145 मतदान केन्द्र है। सभी मतदान केन्द्रों के लिए रिजर्व सहित 200 कंट्रोल यूनिट और 376 बैलेट यूनिट तैयार किया गया है। कवर्धा के लिए 68 कंट्रोल यूनिट और 116 बैलेट यूनिट, पंडरिया के लिए 27 कंट्रोल यूनिट और 49 बैलेट यूनिट, पिपरिया के लिए 21 कंट्रोल यूनिट और 42 बैलेट यूनिट, बोड़ला के लिए 21 कंट्रोल यूनिट और 42 बैलेट यूनिट, पाण्डातराई के लिए 21 कंट्रोल यूनिट और 42 बैलेट यूनिट, इंदौरी के लिए 21 कंट्रोल यूनिट और 42 बैलेट यूनिट, सहसपुर लोहारा के लिए 21 कंट्रोल यूनिट और 43 बैलेट यूनिट तैयार किया गया है।  

जिले के सभी 7 नगरीय निकाय में वार्डों की संख्या 120 है, जिसमें मतदाताओं की संख्या 78 हजार 817 है। इसके अंतर्गत पुरूष मतदाताओं की संख्या 38 हजार 578, महिला मतदाताओं की संख्या 40 हजार 239 है। इन सभी निकायों में 145 मतदान केन्द्र है। नगर पालिका कवर्धा अंतर्गत वार्डों की संख्या 27 है, जिसमें मतदाताओं की संख्या 39 हजार 276 है। इसके अंतर्गत पुरूष मतदाताओं की संख्या 19 हजार 271, महिला मतदाताओं की संख्या 20 हजार 05 है। कवर्धा नगर पालिका अंतर्गत कुल 52 मतदान केन्द्र है। नगर पालिका पंडरिया अंतर्गत वार्डों की संख्या 18 है, जिसमें मतदाताओं की संख्या 14 हजार 715 है। इसके अंतर्गत पुरूष मतदाताओं की संख्या 7 हजार 150, महिला मतदाताओं की संख्या 07 हजार 565 है। पंडरिया नगर पालिका अंतर्गत कुल 18 मतदान केन्द्र है।

नगर पंचायत पाण्डातराई अंतर्गत वार्डों की संख्या 15 है, जिसमें मतदाताओं की संख्या 5 हजार 650 है। इसके अंतर्गत पुरूष मतदाताओं की संख्या 2 हजार 807, महिला मतदाताओं की संख्या 2 हजार 843 है। पाण्डातराई नगर पंचायत अंतर्गत कुल 15 मतदान केन्द्र है। नगर पंचायत पिपरिया अंतर्गत वार्डों की संख्या 15 है, जिसमें मतदाताओं की संख्या 3 हजार 875 है। इसके अंतर्गत पुरूष मतदाताओं की संख्या 1 हजार 920, महिला मतदाताओं की संख्या 1 हजार 955 है। पिपरिया नगर पंचायत अंतर्गत कुल 15 मतदान केन्द्र है। नगर पंचायत इंदौरी अंतर्गत वार्डों की संख्या 15 है, जिसमें मतदाताओं की संख्या 4 हजार 731 है। इसके अंतर्गत पुरूष मतदाताओं की संख्या 2 हजार 306, महिला मतदाताओं की संख्या 2 हजार 425 है। नगर पंचायत इंदौरी अंतर्गत कुल 15 मतदान केन्द्र है। नगर पंचायत बोड़ला अंतर्गत वार्डों की संख्या 15 है, जिसमें मतदाताओं की संख्या 4 हजार 691 है। इसके अंतर्गत पुरूष मतदाताओं की संख्या 2 हजार 297, महिला मतदाताओं की संख्या 2 हजार 394 है। नगर पंचायत बोड़ला अंतर्गत कुल 15 मतदान केन्द्र है। नगर पंचायत लोहारा अंतर्गत वार्डों की संख्या 15 है, जिसमें मतदाताओं की संख्या 5 हजार 879 है। इसके अंतर्गत पुरूष मतदाताओं की संख्या 2 हजार 827, महिला मतदाताओं की संख्या 3 हजार 52 है। नगर पंचायत बोड़ला अंतर्गत कुल 15 मतदान केन्द्र है।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad