Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, February 20, 2025

पंडरिया और बोड़ला के 655 मतदान केंद्रों में शांतिपूर्ण मतदान शुरू महिला मतदाताओं में भारी उत्साह, 3.31 लाख से अधिक मतदाता करेंगे मतदान

 त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025:


पंडरिया और बोड़ला के 655 मतदान केंद्रों में शांतिपूर्ण मतदान शुरू



महिला मतदाताओं में भारी उत्साह, 3.31 लाख से अधिक मतदाता करेंगे मतदान



कवर्धा, 19 फरवरी 2025। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री गोपाल वर्मा के मार्गदर्शन में त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 के दूसरे चरण का मतदान कबीरधाम जिले के पंडरिया और बोड़ला विकासखंड में शांतिपूर्ण ढंग से जारी है।




 लोकतंत्र को सशक्त करने के लिए दोनों विकासखंडों के 655 मतदान केंद्रों में मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। मतदान सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा।

महिला मतदाताओं में उत्साह, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान की व्यवस्था




सुबह से ही मतदान केंद्रों पर महिलाओं की भारी उपस्थिति देखी जा रही है। स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी निर्वाचन सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां की गई हैं।



268 ग्राम पंचायतों में होगा मतदान

रिटर्निंग अधिकारी श्री अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि जिला पंचायत सदस्य के लिए द्वितीय चरण 20 फरवरी को पंडरिया एवं बोड़ला विकासखंड के 08 जिला पंचायत निर्वाचन क्षेत्रों में होगा। इसमें जिला पंचायत क्षेत्र 01 से 08 तक शामिल हैं। इन निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 3,31,065 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।


जिला पंचायत निर्वाचन क्षेत्रवार विवरण 

क्षेत्र क्रमांक 01 – 31 ग्राम पंचायतें, 39,903 मतदाता, 77 मतदान केंद्र, 5 अभ्यर्थी।

क्षेत्र क्रमांक 02 – 35 ग्राम पंचायतें, 43,883 मतदाता, 81 मतदान केंद्र, 3 अभ्यर्थी।

क्षेत्र क्रमांक 03 – 31 ग्राम पंचायतें, 41,913 मतदाता, 77 मतदान केंद्र, 3 अभ्यर्थी।

क्षेत्र क्रमांक 04 – 33 ग्राम पंचायतें, 43,159 मतदाता, 80 मतदान केंद्र, 2 अभ्यर्थी। 

क्षेत्र क्रमांक 05 – 31 ग्राम पंचायतें, 42,075 मतदाता, 81 मतदान केंद्र, 4 अभ्यर्थी।

क्षेत्र क्रमांक 06 – 37 ग्राम पंचायतें, 39,569 मतदाता, 85 मतदान केंद्र, 4 अभ्यर्थी।

 क्षेत्र क्रमांक 07 – 33 ग्राम पंचायतें, 41,133 मतदाता, 85 मतदान केंद्र, 3 अभ्यर्थी।

क्षेत्र क्रमांक 08 – 37 ग्राम पंचायतें, 39,430 मतदाता, 89 मतदान केंद्र, 3 अभ्यर्थी।


जनपद पंचायत चुनाव: प्रत्याशियों की स्थिति

तहसीलदार एवं रिटर्निंग ऑफिसर श्री सुशील कुमार सोनपिपरे ने बताया कि पंडरिया जनपद पंचायत में—

पंच पद के 945 वार्डों के लिए 2080 प्रत्याशी।

 सरपंच पद के 134 ग्राम पंचायतों के लिए 537 प्रत्याशी।

जनपद सदस्य के 25 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 139 प्रत्याशी।

 कुल मतदान केंद्र 347।

कुल मतदाता 1,85,752।

बोड़ला जनपद पंचायत में, रिटर्निंग अधिकारी सुश्री राजश्री पांडेय ने बताया कि

 पंच पद के 551 वार्डों के लिए 1195 प्रत्याशी।

सरपंच पद के 119 ग्राम पंचायतों के लिए 441 प्रत्याशी।

जनपद सदस्य के 25 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 111 प्रत्याशी।

 कुल मतदान केंद्र 308।

कुल मतदाता 1,45,344।

मतदान शांतिपूर्ण, प्रशासन सतर्क

निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण रूप से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, ताकि मतदाता निर्भीक होकर मतदान कर सकें।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad