जिला सिवनी मध्यप्रदेश
वार्षिकोत्सव एवं प्रतिमा अनावरण समारोह हुआ संपन्न
सी एन आई न्यूज सिवनी जिले के सरस्वती शिशु मंदिर गणेशगंज संस्था का वार्षिकोत्सव विगत वर्षानुसार इस वर्ष भी बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जिसमें संस्था के नन्हें मुन्ने बच्चों ने अपनी अपनी प्रतिभा अनुसार धार्मिक सामाजिक एवं देशभक्ति गीतों के साथ सुंदर व आकर्षित प्रस्तुति दी।
वही इस शुभ अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर गणेशगंज संस्था को भूमि दान करने वाले स्व.छिद्दी सिंह, ठाकुर एवं स्व.श्रीमति कमलाबाई ठाकुर की प्रतिमा का संस्था के प्रांगण में पूरे विधिविधान के साथ अनावरण किया गया ।
श्री दुबे ने बताया स्व.छिद्दी सिंह, गणेशगंज ग्राम पंचायत में निर्विरोध 30 वर्ष सरपंच रहे,
राजपूत समाज के निरंतर अध्यक्ष रहे ,सामाजिक धार्मिक कार्यों में हमेशा अग्रणी रहे, बच्चों के सुनहरे भविष्य के लिए सरस्वती शिशु मंदिर गणेशगंज संस्था को भूमि दान किए यही नहीं ब्रह्मलीन जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज के विशेष कृपा पात्र शिष्य रहे जिनका मां बाला भवानी मंदिर में अत्यधिक लगाव रहा।
जिंदगी जीना आसान नही होता, बिना धर्म किए आदमी महान नहीं होता। जबतक पत्थर में हथौड़ा नही पड़ता, तब तक पत्थर भगवान नहीं बनता।
बीजेपी वरिष्ठ कार्यकर्ता मेहताब सिंह ठाकुर ने बताया
बिजना जलाश्य (इमलिया बांध) बनाएं जाने में स्व.छिद्दी सिंह जी का विशेष सहयोग रहा जिन्होंने विमला वर्मा के सहयोग से इमलिया बांध बनवाया जिस कारण आज आस-पास लगें क्षेत्रों में खेत हरे भरे लहलहाते देखै जा सकतें हैं।
इस मौके पर संकुल अध्यक्ष डॉ. रामसिंह ठाकुर,ग्राम भारती जिला अध्यक्ष चंद्रकुमार दुबे,संस्था व्यवस्थापक तुलसी सिंह ठाकुर,स्वामी विवेकानंद कॉलेज लखनादौन प्राचार्य तलवरे, ग्राम भारती जिला सचिव दुर्गा शंकर श्रीवास्तव,बीजेपी के वरिष्ठ कार्यकर्ता मेहताब सिंह ठाकुर, पंडित महेश तिवारी,मिश्रीलाल चौकसे,लखनादौन चमारी बंडोल सिवनी सहित अन्य क्षेत्रों से संस्था तथा राजनीति से जुड़े आगंतुक सहित विद्यालय परिवार के शिक्षक शिक्षिकाएं अध्यनरत बच्चे व पालक शामिल रहे।
जिला ब्यूरो छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.