Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, February 23, 2025

कलेक्टर एवं सीईओ ने किया लाइन में लगकर मचेवा में मतदान

 कलेक्टर एवं सीईओ ने किया लाइन  में लगकर मचेवा में  मतदान



कुंजराम यादव बसना रिपोर्टर 


मतदान के पश्चात सेल्फी ली


मतदाताओं से वोट करने की अपील


व्यवस्थाओं का लिया जायजा


महासमुंद, 23 फरवरी 2025

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह  एवं सीईओ जिला पंचायत श्री  एस आलोक,अपर कलेक्टर श्री रवि कुमार साहू, एसडीएम हरिशंकर पैकरा ने आज तीसरे चरण के मतदान के अंतर्गत सुबह 7 बजे महासमुंद विकासखण्ड के मचेवा स्थित प्राथमिक शाला मचेवा मतदान केन्द्र  पहुँचकर और लाइन  में लगकर अपनी बारी का इंतजार करते हुए मतदान किया ।

इस दौरान उन्होंने मतदाताओं के साथ सेल्फी भी ली । यहां बने सेल्फी जोन में सभी अधिकारियों ने सेल्फी  ली। कई मतदाओं ने कलेक्टर के साथ सेल्फी भी ली।


इस दौरान उन्होंने यहां व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान कलेक्टर श्री लंगेह ने मतदान केंदों  में  सुविधाओ  का अवलोकन किया। श्री लंगेह ने मतदान अधिकारियों से मतदान के संबंध में आवश्यक जानकारी ली और मतदान कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान केन्द्र में उपस्थित मतदाताओं से बातचीत कर मतदान केन्द्र के व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। इस केंद्र में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस आलोक, अपर  कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रवि कुमार साहू, एस डी एम श्री हरिशंकर पैकरा भी मौजूद थे । मचेवा में कलेक्टर वाहन चालक श्री पंडा ने भी  मतदान किया ।


कलेक्टर श्री विनय लंगेह ने  तृतीय चरण में महासमुंद विकासखंड अंतर्गत हो रहे त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन में बढ़-कर कर हिस्सा लेने की अपील मतदाताओं से किया है। उन्होंने कहा कि यह पंचायत चुनाव का आखिरी चरण है जिसमें सभी मतदाता अपने मतों का प्रयोग करें ।उन्होंने कहा कि गत दो चरणों में सफलतापूर्वक मतदान हुआ है जिसके लिए मतदाताओं का आभार ।उन्होंने कहा कि लोकतंत्र का यह पर्व 5 वर्षों में एक बार आता है, इसलिए मतदान के महत्व  को  समझते हुए मतदान अवश्य करें।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad