भूपेन्द्र सिन्हा
बसंत पंचमी पर नेशन्स प्राईड पब्लिक स्कूल छुरा में वार्षिक स्नेह सम्मेलन का आयोजन
छुरा :- बसंत पंचमी के पावन अवसर पर नगर के प्रतिष्ठित विद्यालय नेशन्स प्राईड पब्लिक स्कूल छुरा में वार्षिक स्नेह सम्मेलन धूमधाम से आयोजित की गई। सर्वप्रथम ज्ञान, विज्ञान, संगीत, कला की देवी आदिशक्ति मां बागेश्वरी वीणापाणी मां शारदे का प्राकट्य उत्सव मनाया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में थाना छुरा से एस.आई. संतराम यादव आसीन हुए। अध्यक्षता प्राचार्य के.के. साहू ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में शाला प्रबंधन एवं विकास समिति संरक्षक सेवानिवृत्ति व्याख्याता के.आर.सिन्हा, अध्यक्ष गोवर्धन साहू, उपाध्यक्ष मनीषा सारडा, सचिव नंदकुमार साहू, संकुल समन्वयक खोरबाहरा निषाद, शंकर लाल यदु, संतराम कंवर, देवनारायण यदु, योगविद् अर्जुन धनंजय सिन्हा विराजमान हुए। अतिथियों द्वारा
हंसवाहिनी, बुद्धिदात्री मां शारदे एवं मां भारती को आम्र मंजरी, पीले पुष्प, पीले वस्त्र, कुमकुम, अक्षत, चंदन अर्पित कर दीप प्रज्जवलित की गई। शिक्षिका मंजूलता साहू, अर्चना साहू, किरण निषाद द्वारा मां बागेश्वरी का स्तुति, वंदना प्रस्तुत किया गया। विद्यालय संचालक ललित साहू ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि हमारा विद्यालय बच्चों के शारीरिक, मानसिक, शैक्षिक, नैतिक, सांस्कृतिक, साहित्यिक, कीड़ा सभी क्षेत्रों में विकास हेतु प्रतिबद्ध है।
पालकों के विशेष सहयोग से हम बाल प्रतिभा को नया आयाम दिलाने का सतत प्रयास कर रहे हैं।
सेवानिवृत्त व्याख्याता के.आर. सिन्हा ने बसंत पंचमी के आध्यात्मिक एवं वैज्ञानिक महत्व पर प्रकाश डाला। सृजन की देवी मां शारदे से बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु प्रार्थना किए। मुख्य अतिथि संतराम यादव ने बच्चों के समन्वित विकास हेतु कराए जा रहे विविध गतिविधियों के लिए शाला परिवार को बधाई दिया। प्राचार्य के.के. साहू ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ ऐसे आयोजनों से बच्चों के सृजनशीलता का विकास होता है। बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा को उत्तम मंच मिलता है। कार्यक्रम का सफल संचालन प्राचार्य संतोष निषाद, संपूर्ण मंच संयोजन शिक्षक कृष्णेश यदु एवं आभार प्रदर्शन शिक्षक महेश्वर नायक द्वारा किया गया। संगीत संयोजन एवं कोरियोग्राफी शिक्षिका देवबती निषाद, जया यादव, हंसी साहू द्वारा किया गया। थीम चयन एवं मैनेजमेंट तरुण कंवर, मंजू निषाद, प्रवीण सिन्हा ने किया। सांस्कृतिक गुलदस्ता का श्री गणेश सरस्वती वंदना, गणेश वंदना, राजकीय गीत से हुआ। बच्चों ने देशभक्ति, छत्तीसगढ़ की पारंपरिक संस्कृति को प्रदर्शित करता नृत्य के साथ-साथ, अनेकता में एकता हमारी विशेषता को परिलक्षित करता विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक संपन्नता को सुंदर तरीके से प्रस्तुत किया। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, बेटी अनमोल है, कन्या भ्रूण हत्या, मोबाइल के दुष्परिणाम, नशामुक्ति, पर्यावरण संरक्षण, जल संकट, जल है तो जीवन है, पौधारोपण सहित विशेष संदेशों के द्वारा नृत्य, झांकी एवं नाटक की जीवंत प्रस्तुति से मंच को गुलजार किया। तो वहीं भूत डांस, लेजी डांस, लूंगी डांस, फनी डांस से खूब तालियां बटोरी। शिव आराधना की थीम पर अष्टांग योग की सुमधुर प्रस्तुति हुई। बुमरो बुमरो, दादा जी की छड़ी हूं से बच्चों ने दर्शकों का मन मोह लिया। अपने विद्यालय की खासियत को दर्शाकर सभी पालकों को अपने विद्यालय में बच्चों के प्रवेश दिलाने के लिए प्रेरित करते हुए वेलकम टू अवर स्कूल की प्रस्तुति दिए। शास्त्रीय संगीत की छटा बिखरते हुए जयतु जयतु भारतम्, गोविंद बोलो गोपाल बोलो का सामूहिक मंचन हुआ। बड़ी संख्या में उपस्थित जनसमूह द्वारा तालियों एवं भावपुष्पों के साथ बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया। देर शाम तक सैकड़ों दर्शकों ने कार्यक्रम का लुत्फ उठाया। उपस्थित सभी दर्शकों के लिए जलपान की उत्तम व्यवस्था विद्यालय परिवार द्वारा किया गया था। अतिथियों को गमछा, कलम एवं श्रीफल सम्मान स्वरूप भेंट की गई।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शिक्षक चेतन ठाकुर, लोमश ध्रुव, लीलाराम सिन्हा, देवा साहू, अजेंद्र कमार, भोज पटेल, रामबाई सिन्हा, लक्ष्मी साहू, सुशीला देवदास, प्रख्यात पंडवानी गायिका खेमिन निषाद, राकेश सोनी, जागेश्वर दीवान, हिमांशी बघेल, टेमन लाल साहू, किशोर सोनी, हेमलाल पटेल, भूमि, गंगा ओगरे, मोहेंद्र साहू, हरीश ध्रुव, मंजू ध्रुव, पुनीत ठाकुर, शारदा सिन्हा, खिलेश्वरी साहू, टिकेश्वरी सहित 600 से अधिक पालक सदस्य उपस्थित रहे। गंगा ओगरे द्वारा वार्षिक उत्सव हेतु प्रथम उपहार एवं नर्सरी के बच्चों के लिए स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.