जिला सिवनी मध्यप्रदेश
विधायक ठा.रजनीश हरवंश सिंह ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह कार्यक्रम में सहभागिता किया
सी एन आई न्यूज सिवनी/ केवलारी
आज दिनाँक 2 फरवरी 2025 दिन रविवार को केवलारी विधायक ठा.रजनीश हरवंश सिंह ने केवलारी विकासखंड के उगली नगर के पटबर्रा मैदान में मुख्यमंत्री कन्या विवाह /निकाह कार्यक्रम के आयोजन में सम्मिलित होकर सहभागिता किया।
कार्यक्रम के आयोजन में सर्वप्रथम केवलारी एस.डी.एम महेश अग्रवाल, के द्वारा विधायक ठा.रजनीश हरवंश सिंह का पुष्प माला एवं साफा पहनाकर आत्मीय स्वागत किया गया।
तदोरांत मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह कार्यक्रम संपन्न कराया गया जिसमें केवलारी विकासखंड के लगभग 351 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया।
विवाह उपरांत विधायक ठा.रजनीश हरवंश सिंह जी ने उपस्थित जन समुदाय एवं नवयुगल वैवाहिक जोड़ों को संबोधित करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित किया।
कार्यक्रम के आयोजन में जिला पंचायत सीईओ नवजीवन पवार, उगली ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र राज पप्पू ठाकुर,जिला पंचायत अध्यक्ष सिवनी श्रीमती मालती डेहरिया ,केवलारी जनपद अध्यक्ष रणजीत सिंह ठाकुर ,नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सुनीता बघेल,नगर परिषद उपाध्यक्ष शिव चौधरी,जिला पंचायत सदस्य श्रीमती गायत्री वीरेंद्र राज ठाकुर , जनपद सदस्य आनंद भगत , साकेत टेम्भरे ,दुर्गेश नागेश्वर, राजेश पटेल जी समेत समस्त जनप्रतिनिधि गण, समस्त पदाधिकारी गण एवं समस्त क्षेत्रीय जनों एवं प्रशासनिक अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
जिला ब्यूरो छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट






















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.