Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, February 18, 2025

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने मंडल अध्यक्ष के गेंद पर शानदार शॉट मारकर मैच का माहौल और भी रोमांचक बना दिया उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा का वनांचल क्षेत्र तरेगांव के दौरे में शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन

 उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने मंडल अध्यक्ष के गेंद पर शानदार शॉट मारकर मैच का माहौल और भी रोमांचक बना दिया



उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा का वनांचल क्षेत्र तरेगांव के दौरे में शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन


उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा आज अपने वनांचल क्षेत्र के दौरे के दौरान ग्राम तरेगांव पहुँचे, जहां उन्होंने किकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने बोड़ला मंडल के अध्यक्ष श्री मोहन धुर्वे की गेंद पर शानदार शॉट मारकर मैच का माहौल और भी रोमांचक बना दिया। ग्राम तरेगांव में आयोजित इस किकेट प्रतियोगिता के दौरान उपमुख्यमंत्री का यह खेल प्रदर्शन निश्चित रूप से स्थानीय युवाओं के लिए एक प्रेरणा बनकर उभरा। उनके शॉट ने यह साबित कर दिया कि एक सच्चा खिलाड़ी कभी भी अपनी क्षमता को खोता नहीं है, चाहे वह किसी भी क्षेत्र में क्यों न हो। 


उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा का क्रिकेट प्रेम किसी से छुपा नहीं है। बचपन से ही वह क्रिकेट के दीवाने रहे हैं। युथ क्लब टीम में खेलने के दौरान उन्होंने कई मैचों में शानदार बल्लेबाजी की थी, और आज भी उनकी बल्लेबाजी की शैली में वही दमख़म नजर आया। श्री शर्मा का शॉट देखकर वहां उपस्थित दर्शक आश्चर्यचकित रह गए और उनके खेल कौशल की सराहना की। वहां के ग्रामीणों के लिए यह एक यादगार पल था, जब उपमुख्यमंत्री ने न केवल अपनी क्रिकेट की पुरानी यादें ताज़ा कीं, बल्कि खेल के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को भी साबित किया। उनके शॉट से यह स्पष्ट हो गया कि खेल के प्रति उनका प्रेम और जुनून आज भी कायम है। 

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा का यह कदम ग्रामीणों को खेल के प्रति प्रेरित करने का एक बेहतरीन उदाहरण था। उनका मानना है कि खेल सिर्फ शारीरिक विकास ही नहीं, बल्कि मानसिक विकास का भी महत्वपूर्ण हिस्सा है। वे हमेशा से युवाओं को खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित करते आए हैं, और इस बार भी उन्होंने खुद मैदान पर उतरकर यही संदेश दिया। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के इस क्रिकेट प्रेम को लेकर जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ताओं, साथियों और ग्रामीणों ने उनकी सराहना की।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad