Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, February 23, 2025

जमीन खरीदी बिक्री के नाम पर धोखाधड़ी करने के तीन आरोपी जेल दाखिल

 जमीन खरीदी बिक्री के नाम पर धोखाधड़ी करने के तीन आरोपी जेल दाखिल 



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


बलौदाबाजार भाटापारा -  जमीन खरीदी बिक्री के नाम पर इकरारनामा कर उक्त जमीन अन्य व्यक्तियों के नाम बिक्री कर एडवांस में लिये बाईस लाख रूपये की धोखाधड़ी करने वाले तीन आरोपियों को थाना लवन पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।  

                                                              वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार प्रार्थी संतोष कुमार ताम्रकार निवासी वार्ड क्रमांक 05 लवन द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि आरोपी कन्हैयालाल साहू , कन्हाई लाल एवं पदुमलाल साहू से लवन-अहिल्दा मार्ग में स्थित भूमि को खरीदने के लिये प्रार्थी द्वारा 76 लाख रूपये में इकरारनामा किया गया था तथा प्रार्थी द्वारा कुल 10 लाख रुपये बयाना राशि के रूप में कन्हई लाल साहू के नाम से चेक दिया गया। इसके बाद विगत 24 नवम्बर 2023 को आरोपियों को प्रार्थी द्वारा 12 लाख रुपये दिया गया। इस प्रकार जमीन खरीदने हेतु प्रार्थी द्वारा आरोपियों को कुल 22 लाख रुपये रकम दिया गया है। जमीन की रजिस्ट्री जून 2024 निर्धारित किया गया किंतु आरोपियों द्वारा जमीन का रजिस्ट्री कराने में टालमटोल किया जा रहा था। प्रार्थी द्वारा अपने स्तर पर पता करने पर पता चला कि आरोपियों द्वारा 03 जनवरी 2025 को उक्त जमीन को किसी अन्य व्यक्तियों को बिक्री कर दिया गया है। इसके बाद प्रार्थी द्वारा अपने एडवांस में दिया गया 22 लाख रुपये वापस मांगा गया तो आरोपियों द्वारा पैसा वापस देने से मना कर दिया गया। आरोपियों द्वारा प्रार्थी को कृषि भूमि बिक्री के नाम पर इकरारनामा कर 22 लाख रुपये एडवांस लेने के बाद भी उक्त जमीन प्रार्थी के नाम रजिस्ट्री ना कर किसी और को बेच दिया गया है तथा प्रार्थी द्वारा दिया गया एडवांस राशि 22 लाख रुपये को छल कपट कर धोखाधड़ी करते हुये आरोपियों द्वारा हड़प लिया गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना लवन में अपराध क्रमांक 90/2025 धारा 318(4) , 3(5) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। थाना लवन पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये प्रकरण में शामिल तीनों आरोपी भाईयों को हिरासत में लिया गया।‌ जिनसे पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा प्रार्थी से जमीन बिक्री करने के नाम पर एडवांस के रूप में 22 लाख रुपये रकम लेना तथा उक्त जमीन को किसी अन्य व्यक्तियों को बेचकर प्रार्थी से जमीन खरीदी बिक्री के नाम पर एडवांस में लिये गये राशि को वापस ना कर हड़प लेना स्वीकार किया गया। धारा सदर अपराध सबूत पाये जाने से थाना लवन पुलिस ने प्रकरण में तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। 


गिरफ्तार आरोपीगण -


कन्हैयालाल साहू उम्र 50 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 02 लवन थाना लवन , कन्हाई लाल साहू उम्र 35 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 02 लवन थाना लवन और पदुमलाल साहू उम्र 45 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 02 लवन थाना लवन हाल निवासी ग्राम - केंवटाडीह , थाना - पचपेड़ी ,  जिला - बिलासपुर (छत्तीसगढ़)।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad